- Hindi News »
- Jharkhand »
- In Jharkhand Father Did Not Get Ambulance Service For His Dead Son Carries Body In A Bag
झारखंड में शर्मसार हुई इंसानियत, एंबुलेंस नहीं मिली तो झोले में बेटे का शव लेकर घर पहुंचा मजबूर पिता
Chaibasa Sadar Hospital: झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर एक आदिवासी पिता अपने चार साल के बेटे का शव थैले में रखकर गांव पहुंचा। घटना ने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी।
- Written By: प्रतीक पांडेय

एंबुलेंस नहीं मिली तो झोले में बेटे का शव लेकर घर पहुंचा मजबूर पिता, फोटो- सोशल मीडिया
Jharkhand Health System Failure: झारखंड के चाईबासा से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सदर अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण एक मजबूर आदिवासी पिता को अपने मृत बच्चे का शव झोले में भरकर ले जाना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिली, तो लाचार पिता पैदल ही गांव की ओर निकल पड़ा।
घटना चाईबासा सदर अस्पताल की है। नोवामुण्डी प्रखंड के बालजोड़ी गांव के निवासी डिम्बा चातोम्बा अपने चार वर्षीय बेटे को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए दो दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। बच्चे की हालत नाजुक थी और उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार (19 दिसंबर) को इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी थी।
घंटों की मिन्नतें, पर नहीं मिली एंबुलेंस
बेटे की मौत के बाद शोकाकुल पिता डिम्बा चातोम्बा ने अस्पताल प्रशासन से शव को गांव तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बार-बार गुहार लगाई। डिम्बा ने बताया कि उन्होंने घंटों तक अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। गरीब पिता के पास न तो कोई अपना निजी वाहन था और न ही उसके पास इतने पैसे थे कि वह बाहर से किसी निजी वाहन का किराया वहन कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO
रेलवे तत्काल टिकट घोटाला: राउरकेला और चक्रधरपुर में दलालों का राज, यात्रियों की जेब पर सरेआम डाका
झारखंड में मिला 225 किलो का अमेरिकी बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े होने की आशंका
झोले में मासूम का शव- हार गया सिस्टम
जब सरकारी तंत्र और अस्पताल प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं बची, तो डिम्बा चातोम्बा व्यवस्था के सामने हार मान गए। उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े के शव को एक साधारण झोले (थैले) में रखा और चाईबासा सदर अस्पताल से नोवामुण्डी स्थित अपने गांव ‘बालजोड़ी’ की ओर अकेले ही पैदल निकल पड़े। वह पिता जब थैले में बच्चे का शव लेकर गांव पहुंचा, तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों का दिल दहल गया और पूरा इलाका स्तब्ध रह गया।
यह भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर पायलट ने की गुंडागर्दी, बेटी के सामने यात्री की पिटाई, एयरलाइन ने लिया एक्शन
सरकारी दावों और जमीनी हकीकत का अंतर
यह घटना झारखंड सरकार द्वारा किए जाने वाले बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खोलती है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के लचर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार करोड़ों खर्च करने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ एक गरीब आदिवासी को अपने बच्चे की अंतिम विदाई गरिमा के साथ देने के लिए एक एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई।
In jharkhand father did not get ambulance service for his dead son carries body in a bag
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे CRPF जवानों की TTE ने दी सीट, लोगों ने कहा- इंसानियत की मिसाल; वीडियो वायरल
Apr 02, 2026 | 01:35 PMराघव चड्डा पर AAP ने लिया एक्शन, राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, बोलने पर भी लगी रोक
Apr 02, 2026 | 01:30 PMलैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड हुए पुराने? अब सुरक्षा बलों की पहली पसंद बना ‘बेल्जियम मेलिनोइस’, जानें क्यों
Apr 02, 2026 | 01:25 PMCentral Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट
Apr 02, 2026 | 01:23 PMहनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
Apr 02, 2026 | 01:22 PMगोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
Apr 02, 2026 | 01:20 PMदिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो
Apr 02, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














