- Hindi News »
- Jharkhand »
- Clash Between Two Communities During Holi Celebrations In Giridih Shops Burnt
Jharkhand: गिरिडीह में बवाल.. होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प, दुकानें फूंकीं; वाहनों को भी लगाई आग
पुलिस के अनुसार, यह घटना घोड़थंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस के इलाके से गुजरने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे झड़प हुई और दोनों ओर से पथराव होने लगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

गिरिडीह में होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान कम से कम तीन दुकानों में आग लगाने की घटना भी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात अब नियंत्रण में हैं।
अधिकारी के अनुसार, यह घटना घोड़थंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस के वहां से गुजरने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया।
पहचान के बाद कड़ी कार्रवाई
गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने बताया कि दोनों समुदायों की पहचान की जा रही है, साथ ही इसमें शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पहचान के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। झड़प के दौरान कुछ वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Holi Special Buses: होली पर मुंबई से कोंकण जाना हुआ आसान, एसटी की सैकड़ों अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी
Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में
होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?
पत्नी से अपने पुराने लिव इन रिलेशनशिप को छिपाना धोखा, हाईकोर्ट ने 50 लाख की एलिमनी
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
कुछ वाहनों में लगी आग
वहीं, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी के अनुसार, होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था बाधित करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
#WATCH | Giridih, Jharkhand: Smita Kumari, Deputy Development Commissioner, says, " During the Holi celebrations, some anti-social elements tried to disturb law and order, but now the situation is under control…as per the information we have received, some anti-social elements… https://t.co/Jqs1sKyNjU pic.twitter.com/B71xpROIwf — ANI (@ANI) March 14, 2025
भारी पुलिस बल तैनात
क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।
महाशिवरात्रि पर हुई थी हिंसा
अभी महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार, 26 फरवरी 2025 को सजावट और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे हालात हिंसक हो गए। झड़प के दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गई, जबकि चार मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार समेत कई वाहन आग की चपेट में आ गए।
Clash between two communities during holi celebrations in giridih shops burnt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMआसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
Feb 16, 2026 | 02:02 PMVideo: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PMNavneet Rana: ‘बाबरी बनाने वालों को भारत में कब्र की जगह नहीं मिलेगी’, हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी
Feb 16, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














