Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में सुनील शर्मा बने नेता प्रतिपक्ष, नरेन्द्र सिंह को मिला उपाध्यक्ष का पद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सुनील शर्मा को विपक्ष का नेता (LoP) नियुक्त किया है। इसके साथ ही नरेन्द्र सिंह को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 03, 2024 | 04:58 PM

जम्मू-कश्मीर में सुनील शर्मा बने नेता प्रतिपक्ष

Follow Us
Follow Us:

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सुनील शर्मा को विपक्ष का नेता (LoP) नियुक्त किया है। इसके साथ ही नरेन्द्र सिंह को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय पार्टी के विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसमें सुनील शर्मा को भाजपा विधायक दल के नेता की मान्यता दी गई है।

47 वर्षीय सुनील शर्मा ने 2022 की परिसीमन प्रक्रिया के बाद नवगठित निर्वाचन क्षेत्र पद्दर नागसेनी से मामूली अंतर से जीत हासिल की। वह पहले भी 2014 से 2018 तक पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनके विधानसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर सुनील शर्मा ने कहा, “मैं बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी नेतृत्व का दिल से धन्यवाद देता हूं।”

यह भी पढ़ें – मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय! JMM का चुनावी पोस्टर बना चर्चा का विषय

सम्बंधित ख़बरें

20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल

इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी

महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे

फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुनील शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता हमेशा पार्टी की ताकत रही है। उन्होंने कहा, “आपने पिछले कई वर्षों में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए अथक प्रयास किए हैं। मुझे विश्वास है कि आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।”

सुनील शर्मा की नई भूमिका को लेकर पार्टी में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उनकी अगुवाई में भाजपा विधानसभा में विपक्ष को मजबूत करने का प्रयास करेगी। उम्मीद की जा रही है कि वह स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: भाजपा का वॉर, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस के DNA पर उठा ये सवाल

Sunil sharma became leader of opposition in jammu and kashmir narendra singh got post of vice president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 04:58 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.