20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jammu Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए। दावा किया कि NC विधायकों को 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर देकर सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर)
Omar Abdullah on BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों को पार्टी छोड़ने के बदले करोड़ों रुपये और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है।
हजरतबल में अपनी दादी अकबर जहान की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
20-30 करोड़ और मंत्रालय का ऑफर
उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने उनके जम्मू क्षेत्र के एक विधायक को बंद कमरे में मुलाकात कर पार्टी छोड़ने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा, “पहले पैसों का लालच दिया गया, फिर मंत्रालय का ऑफर दिया गया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो मेरे विधायकों से कहा गया कि हमारे साथ आओ, हम आपको राज्य का दर्जा भी दिलाएंगे। एक विधायक ने मुझे बताया कि सुप्रीम कोर्ट से जुड़े भाजपा के एक वकील ने 20 से 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया।” उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बिकाऊ नहीं हैं और कोई भी करोड़ों रुपये के बदले अपना ईमान नहीं बेचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे
राज्य का दर्जा बहाल करने पर केंद्र को घेरा
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद उन्होंने केंद्र को पर्याप्त समय दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अगर काम नहीं करने देना था तो चुनाव क्यों कराए?
उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उनकी निर्वाचित सरकार को प्रभावी ढंग से काम नहीं करने दिया जा रहा और प्रशासनिक फैसलों में उपराज्यपाल के जरिए दखल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार को काम ही नहीं करने देना था तो चुनाव कराने का क्या मतलब था? फिर चुनाव ही नहीं कराने चाहिए थे।”
यह भी पढ़ें- 2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
उचित समय आखिर कब आएगा?
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से सवाल किया कि राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए जिस ‘उचित समय’ की बात की जाती है, वह आखिर कब आएगा। उन्होंने कहा, “हमें बताया जाए कि उस उचित समय तक पहुंचने के लिए हमें और क्या करना होगा? क्या राज्य का दर्जा तभी मिलेगा जब भाजपा जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आएगी?” उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और अब जनता राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीद कर रही है।
