झारखंड चुनाव 2024: भाजपा का वॉर, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस के DNA पर उठा ये सवाल

सहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिये गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, प्रचार के लिए यात्राएं और जनसभाएं आयोजित करने की प्लानिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर [स्रोत: सोशल मीडिया]
Published on: 
Updated on: 

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने शनिवार को आरोप लगाया कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के ‘DNA' में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी अपने नेताओं या सहयोगियों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

सहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिये गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की।

पूर्णिमा ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू हैं। सहदेव ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना उनके डीएनए में है।''

भाजपा नेता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी, जब वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के अन्य नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के उदाहरणों का भी हवाला दिया।

सहदेव ने कहा, ‘‘आश्चर्यजनक बात यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।'' भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के शासनकाल के दौरान राज्य में 7,400 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। उन्होंने दावा किया कि इन 7,400 में से एक तिहाई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की थीं, लेकिन 25 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए। सहदेव ने कहा कि दूसरी ओर, जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब महिलाएं लगातार आगे बढ़ीं।

एजेंसी इनपुट के साथ।

Navbharat Live
navbharatlive.com