Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी

Imtiyaz Ahmad Kandu: हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है। 2013 के तारजू हमले में SIA कश्मीर को बड़ी सफलता मिली है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 11, 2026 | 06:51 PM

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Interpol Red Corner Notice SIA Kashmir: कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी अभियान में सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने हिजबुल मुजाहिदीन के घोषित आतंकवादी इम्तियाज अहमद कंडू (उर्फ फयाज, उर्फ सज्जाद) के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया है। यह 2013 के तारजू आतंकी हमले की जांच में एक अहम पड़ाव है।

यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय कानून लागू करने वाली एजेंसियों को आरोपी का पता लगाने, उसे हिरासत में लेने और उसे भारत लाकर मुकदमा चलाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने में मदद करेगा।

2013 में तारजू आतंकी हमले में मुख्य आरोपी है कंडू

यह मामला 26 अप्रैल 2013 को सोपोर के हाइगाम इलाके के पीर मोहल्ला में हुए आतंकवादी हमले से संबंधित है। उस समय ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकी ने पुलिस पर हमला किया था, इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे। यह उस दौर में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे गंभीर आतंकवादी हमलों में से एक था। यह मामला शुरू में सोपोर के तारजू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में पूरी जांच के लिए 2024 में SIA कश्मीर को सौंप दिया गया। सबूतों के गहन विश्लेषण और व्यापक जांच के बाद SIA कश्मीर ने मामले में और अपराध जोड़े।

सम्बंधित ख़बरें

देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई

महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे

बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार

दो आरोपियों का हो चुका है एनकाउंटर

बता दें, जुलाई 2024 में सक्षम ट्रायल कोर्ट में छह आरोपियों के खिलाफ एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की गई थी। ​​जांच और उसके बाद के ऑपरेशन में दो आरोपी, हंदवाड़ा के कलामाबाद का तारिक अहमद मीर और सोपोर के बटपोरा का कयूम नजार, मुठभेड़ में मारे गए। वहीं, सोपोर के जावेद अहमद मट्टू और रऊफ नजर और श्रीनगर के दलाल मोहल्ला के अहमदउल्लाह मल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन पर मुकदमा चल रहा है।

छठा और मुख्य आरोपी, इम्तियाज अहमद कंडू, फरार है और माना जाता है कि वह पाकिस्तान भाग गया है। सोपोर के करालटंग का रहने वाला इम्तियाज अहमद कंडू 2010 से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य और कमांडर है। आतंकवादी गतिविधियों में लगातार शामिल रहने के कारण भारत सरकार ने अक्टूबर 2022 में उसे ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ घोषित किया था।

ये भी पढे़ं- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल

इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी होना SIA के लिए बड़ी उपलब्धि

SIA कश्मीर की जांच में साबित हुआ कि हाइगाम आतंकवादी हमले में कंडू की सक्रिय और मुख्य भूमिका थी। साथ ही उसके आतंकवादी गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क में संलिप्तता का भी पता चला। इसके अलावा वह कम से कम दस और आतंकी मामलों में वांछित है।

इनमें आतंकवादी हमले, लक्षित हत्याएं (जिनमें 15 से अधिक लोगों की मौत हुई), हथियार और गोला-बारूद की तस्करी और नार्को-टेरर फाइनेंसिंग शामिल हैं। ऐसे आतंकवादी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी होना SIA कश्मीर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Interpol red corner notice issued hizbul terrorist imtiyaz ahmad kandu sia kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 06:51 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Terrorist Attacks

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.