- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- One Terrorist Killed In Encounter With Security Forces In Kathua Jammu Kashmir
कठुआ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर; इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu-Kashmir: कठुआ जिले में भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास मंगलवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता नजर आया था। इसपर सेना ने कार्रवाई करते हुए एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिवेट कर दिया था।
- Written By: मनोज आर्या

भारतीय सेना के जवान, (सोर्स-सोशल मीडिया)
One Terrorist Killed In Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले के बिलावर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के उस्मान के रूप में हुई है। उस्मान जैश ए मोहम्मद का आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था।
पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने बिलावार के नजोते वन इलाके में काहोग वन क्षेत्र के पास आतंकियों से सामना किया था. तब इलाके में कम से कम 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
आर्मी और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
खुफिया जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी 2026 को सुरक्षाबल ने कठुआ के परहेतर इलाके में सेना और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया था। यहां सेना ने इलाके को घेर लिया था। इसके बाद संपर्क स्थापित किया। जॉइंट फोर्सेज की सटीक कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा, सर्च ऑपरेशन जारी
कुल्हाड़ी से उड़ाई आतंकी की गर्दन…फिर AK-47 छीनकर भून डाला, आखिर क्या है कश्मीर की मर्दानी रुखसाना की कहानी?
JKCA Scam Case में फारूक अब्दुल्ला को मिली राहत, CJM श्रीनगर ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया
कल हुआ जानलेवा हमला…आज जारी हो गया गैर जमानती वारंट! क्यों मुसीबत में फंसते जा रहे हैं फारूख अब्दुल्ला?
सूचना पर सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान
इससे पहले खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। धनु परोल के जंगलों में भयंकर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों का आमना-सामना हो गया और आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
2026 का यह पहला बड़ा एनकाउंटर
आतंकवादियों पर भारतीय सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई 2026 का पहला बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है। इन आतंकवादियों ने पिछले साल 26 मार्च, 2024 को कठुआ पुलिस के चार जवानों को शहीद किया था। पिछले 9 महीनों से फरार चल रहे थे। ऐसे में जब सुरक्षा बलों को आतंकियों के बारे में जानकारी मिली, तो सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया था।
LOC के पास दिखा पाकिस्तानी सेना का ड्रोन
कठुआ जिले में भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास मंगलवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता नजर आया था। इसपर सेना ने कार्रवाई करते हुए एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिवेट कर दिया था। यह ड्रोन सेना की निगरानी के दौरान नजर आया। यह 10 दिनों के भीतर पांचवी घटना था। 17 जनवरी की शाम को ड्रोन रामगढ़ सेक्टर में नजर आया था।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में PM मोदी का शंखनाद, ‘CMC’ सरकार बोलकर DMK पर साधा निशाना, बोले- इस बार NDA सरकार तय
इधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। उन्हें शक है कि इन ड्रोन्स का इस्तेमाल सेना की पोजिशन जानने, या फिर आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए किया जा रहा है।
One terrorist killed in encounter with security forces in kathua jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी
Mar 18, 2026 | 11:55 PMपाकिस्तान का बड़ा फैसला: भारतीय विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र, बढ़ी पाबंदियां
Mar 18, 2026 | 11:30 PMकब है रामनवमी 2026? तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 18, 2026 | 11:30 PMचैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMEid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद
Mar 18, 2026 | 11:00 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














