- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Attack On Dmk In Tamilnadu Rally Video
तमिलनाडु में PM मोदी का शंखनाद, ‘CMC’ सरकार बोलकर DMK पर साधा निशाना, बोले- इस बार NDA सरकार तय
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आपने DMK को दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन इन्होंने तमिलनाडु की जनता का भरोसा तोड़ा। DMK ने वादे ढेर सारे किए लेकिन काम जीरो रहा।
- Written By: मनोज आर्या

तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी, (सोर्स-X)
PM Narendra Modi In Tamilnadu: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, (23 जनवरी) को एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल 2026 में तमिलनाडु का ये मेरा पहला दौरा है। ये वो समय है जब पूरा तमिलनाडु, पोंगल के उत्सव के बाद एक अलग ही आनंद में है। कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के विकास पुरुष, भारत रत्न एम. जी. रामचंद्रन की जन्मजयंती भी मनाई गई। आज इस मंच से मैं आप सभी के कल्याण, तमिलनाडु के कल्याण की कामना करता हूं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ये जो विशाल जनसागर है, इसका एक बहुत मजबूत संदेश पूरे तमिलनाडु में जा रहा है, पूरे देश में जा रहा है। संदेश ये कि तमिलनाडु अब बदलाव के लिए तैयार है।
‘तमिलनाडु अब NDA सरकार चाहता है’
तमिलनाडु की मौजूदा डीएमके सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु अब DMK के कुशासन से मुक्ति चाहता है। तमिलनाडु अब भाजपा-NDA की सरकार चाहता है… हमें तमिलनाडु को DMK सरकार से मुक्ति दिलानी है। हमें तमिलनाडु को एक विकसित, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है। मैं साफ-साफ देख सकता हूं DMK सरकार के एग्जिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
#WATCH | चेंगलपट्टू, तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये जो विशाल जनसागर है, इसका एक बहुत मजबूत संदेश पूरे तमिलनाडु में जा रहा है, पूरे देश में जा रहा है। संदेश ये कि तमिलनाडु अब बदलाव के लिए तैयार है। तमिलनाडु अब DMK के कुशासन से मुक्ति चाहता है। तमिलनाडु अब… pic.twitter.com/yYnZCe3pc7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026
‘DMK ने तमिलनाडु का भरोसा तोड़ा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आपने DMK को दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन इन्होंने तमिलनाडु की जनता का भरोसा तोड़ा। DMK ने वादे ढेर सारे किए लेकिन काम जीरो रहा। DMK सरकार को अब लोग CMC सरकार कह रहे हैं। CMC सरकार यानी ‘करप्शन, माफिया और क्राइम’ को बढ़ावा देने वाली सरकार। तमिलनाडु की जनता अब DMK और CMC दोनों को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यहां भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार बनना तय है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, चेंगलपट्टू रैली में दिखेगा NDA का शक्ति प्रदर्शन
‘तमिलनाडु को DMK से आजाद कराना होगा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु वो धरती है जिसने भारत की सभ्यता को समृद्ध किया है। संगम कालीन साहित्य, विज्ञान, मंदिर, तकनीक, तमिलनाडु ने हमेशा भारत का गौरव बढ़ाया है। आज जब भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तब तमिलनाडु की बहुत बड़ी भूमिका है। हमें तमिलनाडु को DMK की जंजीरों से आजाद कराना ही होगा। तमिलनाडु जितनी जल्दी विकसित होगा, देश भी उतनी ही तेजी से विकसित होगा।
Pm narendra modi attack on dmk in tamilnadu rally video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














