-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Omar Abdullah Rejects Water Proposal To Send Water Through Canal From Jammu Plan Punjab Row
‘जिन्होंने हमें रुलाया, उन्हें राहत क्यों…’, उमर अब्दुल्ला का जम्मू-कश्मीर से नहर से पानी लाने वाली केंद्र की योजना को ठुकराया
- Written By: सौरभ शर्मा
CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की उस योजना का विरोध किया जिसमें जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजा जाना है। उन्होंने कहा, पहले हम इसका इस्तेमाल करेंगे हम पंजाब को पानी क्यों भेजेंगे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की उस योजना को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें सिंधु प्रणाली की पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त जल को जम्मू-कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजने के लिए नहर बनाने की बात की गई थी। उमर ने साफ कहा कि यह पानी अभी सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए है, क्योंकि जब हमें जरूरत थी तब किसी ने हमारी मदद नहीं की थी।
पठानकोट स्थित शाहपुर कंडी बैराज के लंबे विवाद का हवाला देते हुए उमर ने पंजाब को याद दिलाया कि 45 वर्षों तक इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, “कई सालों तक उन्होंने हमें रुलाया, अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है, तो हम क्यों दें?” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 113 किमी लंबी प्रस्तावित नहर को फिलहाल उनकी सरकार मंजूरी नहीं देगी।
सिंधु जल संधि और ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ
हाल ही में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकने और भारत के भीतर उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सिंधु जल संधि के प्रभावी निलंबन के बाद भारत सरकार इस अतिरिक्त जल का उपयोग उत्तर भारत के राज्यों में करना चाहती है। लेकिन उमर अब्दुल्ला के बयान ने इस रणनीति पर सवाल खड़ा कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे
बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
अकाली दल ने जताई आपत्ति, बताया पंजाब के साथ अन्याय
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने उमर अब्दुल्ला के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा जल वितरण में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला राज्य रहा है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के दौर में राजस्थान को पंजाब का पानी दिया गया और अब जब पंजाब संकट में है, तो जम्मू-कश्मीर को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि पंजाब को न्याय दिलाने के लिए स्पष्ट नीति अपनाई जाए।
बता दें शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे पंजाब को पानी क्यों भेजना चाहिए? मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा। पहले हम अपना पानी इस्तेमाल करेंगे। जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है, पंजाब के पास सिंधु जल संधि के तहत पहले से ही पानी है, क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया जब हमें इसकी जरूरत थी?”
Omar abdullah rejects water proposal to send water through canal from jammu plan punjab row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













