- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp High Court Changes Death Sentence Khandwa Case
मासूम से हैवानियत करने वाले युवक की फांसी की सजा 25 साल की जेल में बदली, MP हाईकोर्ट ने कहा- निरक्षर, अच्छी शिक्षा नहीं, इसलिए…
- Written By: सौरभ शर्मा
खंडवा में 4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़ने के दोषी की फांसी की सजा हाईकोर्ट ने घटाकर 25 साल कर दी। कोर्ट ने कहा आरोपी आदिवासी और अशिक्षित है, इसी कारण उसने ये अपराध किया।

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले युवक की फांसी सजा बदली (फोटो- सोशल मीडिया)
जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक चौंकाने वाले फैसले में 4 साल की मासूम बच्ची से घिनौनी हरकत करने और उसकी जान लेने की कोशिश के दोषी युवक की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला है। कोर्ट ने 20 वर्षीय आरोपी की पारिवारिक, सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसे सीधे फांसी देना अनुपयुक्त माना और 25 साल का कठोर कारावास सुनाया। यह फैसला न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की डिवीजन बेंच ने सुनाया।
यह मामला खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र का है, जहां अक्टूबर 2022 में चार साल की बच्ची खेत की झोपड़ी से अगवा कर ली गई थी। अगले दिन वह पास की झाड़ियों में मरणासन्न हालत में मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके खिलाफ डीएनए समेत वैज्ञानिक सबूत मिले, जिसके आधार पर अप्रैल 2023 में ट्रायल कोर्ट ने उसे फांसी की सजा दी थी।
दोषी को सुधार का मौका मिलना चाहिए
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को आंशिक रूप से बरकरार रखते हुए कहा कि आरोपी का कृत्य अत्यंत घातक और क्रूर था। उसने एक मासूम बच्ची को जान से मारने की नीयत से अकेले में ले जाकर जानलेवा हमला किया और छोड़ दिया। लेकिन वह एक आदिवासी समुदाय से है, अशिक्षित है और जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। कोर्ट ने माना कि उसके पास जीवन को सही दिशा देने के पर्याप्त अवसर नहीं थे। अदालत ने कहा है कि अपराध गंभीर है, लेकिन दोषी को सुधार का मौका मिलना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
उज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
कर्नाटक सरकार के फैसले से सियासत गरमाई, अल्पसंख्यकों का आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया गया
पुलिस की तत्परता और वैज्ञानिक सबूतों से बना केस
पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को जल्द पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया था और बच्ची की लोकेशन भी बताई थी। बच्ची को समय रहते अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू हुआ, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। हाईकोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट को निर्णायक माना, लेकिन फांसी को अंतिम विकल्प मानने की बात दोहराई। बता दें कि मामले पर हाइकोर्ट के द्वारा कहा गया है कि अपराधी के अपराध करने के पीछे उसकी कम शिक्षा का होना है इसलिए उसे सुधार को मौका देने के लिए उसकी फांसी की सजा को बदलकर 25 साल की सजा में कर दिया गया है।
Mp high court changes death sentence khandwa case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














