-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Mehbooba All Out Attack In The Electoral Battle Of Jammu And Kashmir Assembly Elections
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: चुनावी रण में महबूबा का चौतरफा वार, राजनीतिक पार्टियों को दिखाया आईना
- Written By: शानू शर्मा
पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए राजनीतिक दलों की बढ़ती मांग को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी को बस यही मुद्दा एक बड़ी सफलता लग रही है, जो की यहां की जनता के साथ अन्याय है।

महबूबा मुफ्ती (सौ:-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री भी दो दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे हैं। वहीं स्थानिय पार्टी का जोश भी काफी हाई नजर आ रही है। इसी बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने BJP पर हमला बोला है।
मुफ्ती ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए राजनीतिक दलों की बढ़ती मांग को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी को बस यही मुद्दा एक बड़ी सफलता लग रही है, जो की यहां की जनता के साथ अन्याय है।
पीडीपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भाजपा कश्मीर मुद्दे को अनुच्छेद 370 तक लाने और अनुच्छेद 370 को राज्य का दर्जा बहाल करने और राज्य का दर्जा बहाल करने को चुनाव कराने तक सीमित करने में सफल रही है।” उनके मुताबिक, कश्मीर के मुद्दे के समाधान के लिए हजारों लोग मारे गए, हजारों अनाथ हुए और हमें अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए राजनीतिक दलों की बढ़ती मांग पर टिप्पणी कर रही थी। उन्होंने कहा, “कुछ राजनीतिक दल चुनाव होने पर खुश हैं और राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कर रहे हैं। यह पैर कटने के बाद जूते तलाशने जैसा है। कश्मीर पीडीपी का मुख्य मुद्दा है जिसके लिए हमने पहले भी काम किया है। हम सुलह की बात करते हैं। मुद्दे को सिर्फ राज्य का दर्जा बहाल करने तक सीमित रखना लोगों के साथ अन्याय है।”
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर चुनावी रण में भरी हुंकार, पूर्ण राज्य का दर्जा किया दावा
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्ता हासिल करने के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था है। उन्होंने कहा, “यह सिद्धांतों पर आधारित गठबंधन नहीं है। यह सत्ता के लिए सीटों का बंटवारा है। देखिए जेकेपीसीसी अध्यक्ष (तारिक हमीद कर्रा) जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, त्राल में क्या हो रहा है। जहां भी नेकां ने कांग्रेस के लिए सीट छोड़ी है, वहां नेकां का कोई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है और उन्हें नेकां कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन प्राप्त है।”
मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेकां शासनकाल के दौरान शोपियां में एक बड़ी घटना घटी थी, उन दोषियों को सजा देने के बजाए शिकायत करने वालों को जेल में डाल दिया गया। वहीं पीडीपी के कार्यकाल के दौरान कठुआ कांड काफी चर्चे में था। जिसमें छह लगो आज भी सलाखों के पीछे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इतना ही नहीं हमने दो मंत्रियों को इसलिए मंत्रिमंडल से हटा दिया था क्योंकि उन्होंने बलात्कारियों के समर्थन में निकाली गई रैली में भाग लिया था।
उन्होंने कहा, “यह नीतिगत मामला है – इन मुद्दों पर नेकां-कांग्रेस की नीति अलग हो सकती है। उमर अब्दुल्ला इस सवाल का बेहतर जवाब दे सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि लोगों ने, खासकर उत्तर प्रदेश में, भाजपा को सबक सिखाया है। वे अयोध्या सीट हार गए जहां राम मंदिर का निर्माण हुआ था, लेकिन मुझे लगता है कि भाजपा ने अभी भी सबक नहीं सीखा है।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Mehbooba all out attack in the electoral battle of jammu and kashmir assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














