-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Elections Bjp Issues Manifesto That Claims Full Statehood
जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर चुनावी रण में भरी हुंकार, पूर्ण राज्य का दर्जा किया दावा
- Written By: शानू शर्मा
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए 370 के वापसी कभी ना होने देने की गारंटी दी है। साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए भी खास ऐलान किया गया है।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर का घोषणा पत्र जारी किया (सौ: एक्स)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणा पत्र-संकल्प पत्र जारी कर दी गई है। गृहमंत्री अमति शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा पत्र जारी करते हुए गृहमंत्री ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोला है।
अमित शाह ने कहा कि 370 को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी, कांग्रेस का मौन समर्थन कर रही है। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए की अब ये धारा इतिहास बन चुकी है। उन्होंने गारंटी दी कि ये धारा अब कभी लौट नहीं सकती है।
जम्मू-कश्मीर के लोगों से कई वादे
जारी की गए पत्र में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल 2 फ्री LPG सिलेंडर, 10वीं क्लास के छात्रों को टेबलेट और लैपटॉप और भूमिहीनों को 5 मरला मुफ्त जमीन देने की बात कही गई है। साथ ही मां सम्मान योजना के अंतर्गत हर घर की सबसे वरिष्ठ महिला को सलाना 18000 रुपये देने की बात कही गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण पर ब्याज के विषय पर सहायता देने की घोषणा की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण पर ब्याज के विषय पर सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं रोजगार को बढ़ावा देते हुए अमित शाह ने PPNDRY के तहत 5 लाख रोजगार देने का वादा किया है। साथ ही प्रगति शिक्षा योजना के तहत कॉलेज जा रहे विद्यार्थियों को यातायात संबंधी भत्ते के लिए 3 हजार रुपये सालाना देने की बात कही गई है। वहीं सिविल सेवा की तैयारी कर रहे JKPSC-UPSC के परीक्षार्थियों को 2 सालों के लिए 10 हजार रुपये की कोचिंग फीस देना का ऐलान किया गया है। जम्मू में क्षेत्रीय विकास बोर्ड के गठन की भी बात कही गई है। इसके अलावा नए उद्योग लगाने का भी वादा किया गया है। साथ ही जम्मू, डल झील, और कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने की भी गारंटी है।
यह बी पढ़ें- अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली जमानत, 9 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे ‘आप’ नेता
370 की नहीं होगी वापसी
गृहमंत्री ने आर्टिकल 370 का विरोध करते हुए कहा कि 370 ही वो धारा थी जिसकी वजह से युवा विकास नहीं आतंकवाद की ओर बढ़ रहे थे। जम्मू-कश्मीर में गोली और बारुद की आवाज सुनी जाती थी, जो की अब इतिहास बन चुका है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय से ही हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का ये भूभाग बहुत महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के समय से ही हमने इस भूभाग को हमेशा भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए। पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक ये पूरा संघर्ष पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया। क्योंकि हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है और रहेगा।
Jammu kashmir elections bjp issues manifesto that claims full statehood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














