Kulgam Encounter: आतंकियों से लोहा लेते हुए 2 जवान शहीद, कुलगाम मुठभेड़ में 3 आतंकी भी ढेर
Two soldiers Martyred in Kulgam: कुलगाम में नौ दिनों से जारी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आज दो जवान शहीद हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
कुलगाम मुठभेड़ में 3 आतंकी भी ढेर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Jammu-Kashmir Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अकाल वन क्षेत्र में सेना और आतंकवादियों के बीच 9 दिन से जारी मुठभेड़ (ऑपरेशन अखल) में अब तक 3 आतंकियों के ढेर होने की सूचना है। हालांकि, आधिकारिक स्रोतों ने अभी तक केवल एक आतंकी का शव बरामद किया है। इस ऑपरेशन के दौरान कुलगाम में रातभर चली भीषण गोलीबारी में सेना के 4 जवान घायल हुए हैं, जबकि 2 वीर जवान शहीद हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं जैसे मुश्किल इलाकों का फायदा उठाकर कम से कम तीन या उससे अधिक आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं। यह मुठभेड़ पिछले कई दशकों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आतंकवाद-विरोधी अभियान बन गई है।
लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह की शहीद
कुलगाम ऑपरेशन में लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह की शहीद हो गए। भारतीय सेना ने शहीद जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। चिनोर कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “सेना शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ी है। यह ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
दोनों वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हुए सेना ने उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
Operation AKHAL, Kulgam | Lance/Naik Pritpal Singh and Sepoy Harminder Singh made supreme sacrifice. Indian Army expresses deepest condolences and stands in solidarity with the bereaved families. Operation continues: Chinar Corps, Indian Army pic.twitter.com/WtabIZ6Mf0 — ANI (@ANI) August 9, 2025
सबसे लंबा आतंकवाद-विरोधी अभियान
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में 1 अगस्त 2025 को शुरू हुआ सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी है। यह इस साल कश्मीर घाटी में चलाया जा रहा सबसे लंबा सैन्य अभियान बन गया है।
इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बल
इस अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। संदिग्ध आतंकवादियों को घेरने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है, और दोनों पक्षों के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: यूपी-बिहार में बारिश से कोहराम, पूर्वी भारत में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल
आतंक के सहयोगियों के ठिकानों पर छापा
वहीं एक तरफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठनों के सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा है। यह जानकारी किश्तवाड़ मुख्यालय के डीएसपी द्वारा सार्वजनिक की गई है।
#WATCH | Jammu and Kashmir Police conducted raids in District Kishtwar at the residences of Pakistan-based terror operatives: DySP HQ Kishtwar (Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/ehKnYimIcP — ANI (@ANI) August 9, 2025
