- Hindi News »
- India »
- Operation Akhal In Kulgam Jammu Kashmir Two Terrorist Death Encounter
कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, रात भर से चल रहा तलाशी अभियान; सेना की मुठभेड़ जारी
- Written By: सौरभ शर्मा
Operation Akhal के माध्यम से कश्मीर के कुलगाम इलाके में शुक्रवार देर रात से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।

कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी ढेर (प्रतीकात्मक फोटो)
Operation Akhal in Kulgam: कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात से भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जारी मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सामने आ रही सूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरजस्त मुठभेड़ जारी है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ इस ऑपरेशन को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अंजाम दे रहे हैं।
शुक्रवार से ही कुलगाम में गोलियों की आवाजें गूंज रही है जब आतंकियों ने भागने के लिए सुरक्षा बलों पर फायरिंग की तब से ही सैना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी तक लगातार जारी है।
भारी तैनाती के साथ तलाशी अभियान जारी
बता दें कि जानकारी के अनुसार, एक आतंकी का शव देखा गया, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुआ है। सुबह करीब 4 बजे लगभग 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई। फिर गोलीबारी रुक गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती के साथ तलाशी अभियान जारी रखा, जो अंधेरे के कारण रोक दिया गया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के घेरे के अंदर फंसे होने की सूचना है।
सम्बंधित ख़बरें
गुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
शुक्रवार से जारी है मुठभेड़, तीन-चार आतंकी देखे गए
इससे पहले, अनंतनाग में आतंकियों के तीन मददगार हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए थे और पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने का दावा किया गया है। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के अखल, देवसर इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि इस इलाके में तीन से चार आतंकी देखे गए थे।
यह भी पढ़ें: राहुल के डेड इकॉनमी बयान पर BJP का हमला, कहा- भारत विरोधी मोगैंबो को खुश करते
इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी
फिलहाल, पूरे इलाके को सील करके रखा है और तलाशी अभियान निरंतर जारी है। सेना हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए अभियान को एक बेहतर रणनीति के अनुसार अंजाम दिया जा रहा है। ऑपरेशन अखल अभी भी सक्रिय स्थिति में है और अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही सभी आतंकियों को भी ढेर कर दिया जाएगा। बता दें जैसे ही वे गांव के बाहरी इलाके में जंगल की ओर बढ़ने लगे, एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने खुद को बचाने के लिए जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।
Operation akhal in kulgam jammu kashmir two terrorist death encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














