-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Kashmir Feared Pulwama Pahalgam Like Attack 3 Terrorists Spotted
कश्मीर में फिर हो रही पुलवामा-पहलगाम जैसी साजिश? घाटी में दिखे 3 आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन
- Written By: अभिषेक सिंह
केसर की क्यारी कहे जाने वाले कश्मीर को एक बार फिर लहू से लाल करने खौफनाक आतंकी साजिश रची जा रही है! सोमवार को कठुआ में तीन संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
कठुआ: जमीन की जीनत कश्मीर के बदन पर लगे पहलगाम हमले के जख्म अभी सूखे भी नहीं हैं कि एक बार फिर घाटी दहशत फैल गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को फिर तीन संदिग्ध आतंकवादी देखे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जो कि अभी भी जारी है।
सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के हीरानगर इलाके में एक नागरिक द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को देखे जाने के बाद पास के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इस तलाशी अभियान में एक संयुक्त टीम लगी हुई है, जिसमें सेना और राज्य पुलिस बल के जवान शामिल हैं।
सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी
आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने हीरानगर इलाके और इससे जुड़े हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों की टीम सतर्क है। जब भी कहीं किसी संदिग्ध आतंकी के देखे जाने की सूचना मिलती है तो तुरंत तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसमें स्थानीय पुलिस की टीम भी साथ होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जम्मू-कश्मीर’ किताब पर मचा बवाल; पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
6 दिन से जारी है सर्च ऑपरेशन
आपको बता दें कि इस समय जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से कई इलाकों में आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें कठुआ, किश्तवाड़ और सांबा के वन क्षेत्रों पर खास फोकस किया जा रहा है। कठुआ के लोवांग और सरथल जैसे इलाकों में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना के बाद 27 मई 2025 से संयुक्त अभियान चल रहा है, जो छठे दिन भी जारी है।
घाटी में फिर बना डर का माहौल
पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने कैबिनेट सहयोगियों और पूरी प्रशासनिक मशीनरी को घाटी यानी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के एक रिसॉर्ट में ले गए और वहां एक बैठक की। ताकि डर के माहौल को खत्म किया जा सके। यह बैठक दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में कैबिनेट मीटिंग के एक दिन बाद हुई।
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद घाटी में डर का माहौल है और पर्यटक अब वहां जाने से कतराने लगे हैं। वहीं, आतंकियों का दिखना यह सवाल भी खड़े कर रहा है कि घाटी में पुलवामा या पहलगाम जैसे हमले की साजिश तो नहीं हो रही?
Kashmir feared pulwama pahalgam like attack 3 terrorists spotted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Seoni News: बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, पहली बारिश में खुली पंचायत के विकास दावों की पोल
Jul 05, 2026 | 01:59 PMक्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर? केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी, थमाया नोटिस
Jul 05, 2026 | 01:55 PMचामोर्शी बस स्टैंड विवाद: करोड़ों की परियोजना तैयार, यात्रियों को अब भी सड़क पर इंतजार
Jul 05, 2026 | 01:50 PMदिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं
Jul 05, 2026 | 01:44 PMचुनावी वादे हवा-हवाई, धरातल पर काम सिफर! नागपुर के वेलकम सोसाइटी और महेश नगर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा
Jul 05, 2026 | 01:43 PMKhamenei Funeral: खामेनेई की विदाई पर राष्ट्रपति का भावुक संदेश: जिस झंडे के लिए लड़े, वह कभी नहीं झुकेगा
Jul 05, 2026 | 01:37 PMKala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता
Jul 05, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM














