-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Ai Impact Summit 2026 Galgotias University Controversy Go2 Robotic Dog Orion Unitree Features Price
Orion’ नहीं, ये तो चीन का Go2 है…जानें कितना खास है वो Robotic Dog जिसने दुनियाभर में कराई भारत की किरकिरी
- Written By: अक्षय साहू
Orion Controversy: AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी कंपनी यूनिट्री का Go2 रोबोटिक डॉग ओरियन नाम से पेश किया, विवाद के बावजूद यह एडवांस फीचर्स और मल्टी-वर्जन योग्यता के साथ आया।

चीनी रोबोटिक डॉग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Galgotias University Robotic Dog Controversy: AI इम्पैक्ट समिट 2026 में टेक्नोलॉजी की दुनिया की सबसे नई इनोवेशन को देखने को मिला। इस समिट में स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी कंपनियों तक अपनी लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और रोबोटिक्स डिवाइसेस को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस बीच गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग को “Orion” नाम से पेश किया, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हुए। लेकिन बाद में यह विवाद का विषय बन गया क्योंकि यह डॉग वास्तव में चीनी कंपनी Unitree का प्रोडक्ट था। यूनिवर्सिटी ने इस विवाद के बाद स्पष्ट किया कि उन्होंने इसे डेवलप करने का कभी दावा नहीं किया।
दरअसल, जिस रोबोटिक डॉग को Orion कहा गया, उसका असली नाम Go2 है। Unitree कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस रोबोटिक डॉग की कीमत $2,800 (लगभग ₹2,53,953) है। Go2 के अलावा इसके प्रो, एयर और X वर्जन भी उपलब्ध हैं। प्रो वर्जन के साथ कंट्रोलर के विकल्प मिलते हैं, जबकि एयर और X वर्जन के साथ या बिना कंट्रोलर के भी उपलब्ध हैं। एयर वर्जन की कीमत $1,600 (लगभग ₹1,45,116) है और X वर्जन की कीमत $4,500 (लगभग ₹4,08,138) है।
रोबोटिक डॉग की खूबियां
अब इस रोबोटिक डॉग की खूबियों पर ध्यान दें। Go2 Pro वर्जन का वजन लगभग 15 किलोग्राम है। इसे मजबूत एल्युमिनियम एलॉय और हाई स्ट्रेंथ इंजीनियरिंग प्लास्टिक से बनाया गया है। यह डॉग 28V से 33.6V और 3,000W तक की पावर पर काम कर सकता है। इसके अलावा, यह 8 किलोग्राम तक का वजन उठाने में सक्षम है।
सम्बंधित ख़बरें
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
स्पीड की बात करें तो यह डॉग 0-3.5 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 12.6 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से चल सकता है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं, जैसे सुपर वाइड एंगल 3D LIDAR सेंसर, HD वाइड एंगल कैमरा, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS के साथ 4G मॉड्यूल, वॉयस फंक्शन, और इंटेलिजेंट ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और अवॉइडेंस।
यह भी पढ़ें: भारत की डिजिटल क्रांति: UPI और ‘India Stack’ ने बदली 65 करोड़ भारतीयों की किस्मत, जानें कैसे
दमदार बैटरी बैकअप
सभी वर्जन में 8,000 mAh की बैटरी लगी है, जो एयर, प्रो और X वर्जन में सिंगल चार्ज पर 1 से 2 घंटे तक चल सकती है। इसके प्रो वर्जन की बैटरी काफी पावरफुल है और लगातार इस्तेमाल के दौरान भी स्थिर प्रदर्शन देती है। कुल मिलाकर, Unitree Go2 रोबोटिक डॉग अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, मल्टीपल सेंसर्स और पोर्टेबल डिजाइन के कारण AI और रोबोटिक्स के शौकीनों के लिए बेहद आकर्षक प्रोडक्ट है।
Ai impact summit 2026 galgotias university controversy go2 robotic dog orion unitree features price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMNEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 07:30 PMअकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
Jul 07, 2026 | 07:11 PMArshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
Jul 07, 2026 | 07:04 PMATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
Jul 07, 2026 | 07:03 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam
Jul 07, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














