-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jk Hindi News Jammu And Kashmir Quit Terror Big Achievement Separatist Organizations Blow To Separatist Hurriyat These Two Groups Broke Ties
कश्मीर में अलगाववाद की हार, हुर्रियत से जुड़े दो समूह मुख्यधारा में लौटे; अमित शाह बोले- पूरे कश्मीर में गूंज रही एकता की जीत
- Written By: सौरभ शर्मा
Jammu and Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में अलगाववाद के घटते प्रभाव का प्रतिबिंब बताया। हुर्रियत से जुड़े समूहों ने नए भारत के विजन में अपनी आस्था व्यक्त की है।

केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की जड़ें अब कमजोर होती जा रही हैं। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और समूह जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्यागते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के विजन पर भरोसा जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटनाक्रम को कश्मीर में एकता और शांति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति के तहत अलगाववाद अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इससे पहले भी हुर्रियत से जुड़े दो अन्य संगठनों ने मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया था, जिससे जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति बहाली की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
अलगाववाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में हुर्रियत से जुड़े 14 संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को अवामी एक्शन कमेटी और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया था। संसद में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारें आतंकवाद के प्रति नरम रवैया अपनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को पूरी सख्ती से लागू किया है। अब जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं।
Another great news from Kashmir Valley. Two more groups affiliated with the Hurriyat, namely J&K Tahreeqi Isteqlal and J&K Tahreek-I-Istiqamat, have discarded separatism and reposed their trust in the new Bharat built by PM Shri @narendramodi Ji. Under the Modi government,… — Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2025
हुर्रियत से दूरी, मुख्यधारा से जुड़ने का सिलसिला जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकीकरण नीति का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। पहले 25 मार्च को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट ने हुर्रियत से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। अब दो और संगठनों ने अलगाववाद छोड़ दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर कहा कि यह एक विकसित, शांतिपूर्ण और एकीकृत भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
अलगाववाद की कमर तोड़ने के लिए कड़े कदम
सरकार ने 2019 से 2024 तक हुर्रियत से जुड़े 14 प्रमुख संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। शाह ने कहा कि पिछली सरकारें वोट बैंक खोने के डर से आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाने से बचती थीं, लेकिन मोदी सरकार की नीति स्पष्ट है अलगाववाद और आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना।
(खबर की प्रस्तुति ऐजेंसी इनपुट के साथ है)
Jk hindi news jammu and kashmir quit terror big achievement separatist organizations blow to separatist hurriyat these two groups broke ties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














