- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu News Encounter Between Security Forces And Terrorists In Akhnoor Kishtwar Search Operation
Jammu-Kashmir: अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदी
- Written By: सौरभ शर्मा
Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकवादियों ने सेना को देख गोलीबारी शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (File Photo)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना को देखकर फायरिंग शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अखनूर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा बलों ने अखनूर के केरी बट्टल इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षा बलों ने जब घेराबंदी कड़ी की तो छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ जारी है।
किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है। किश्तवाड़ के छत्रू जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आतंकी को मार दिया और दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आतंकी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल का हिस्सा
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर उपमंडल छतरू के नायदगाम के जंगलों में तीन दिनों से आतंकियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आतंकियों की मुठभेड़ हुई और फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल का हिस्सा था। यह वही मॉड्यूल है जिसने 15 जुलाई 2024 को डोडा में सेना की टीम पर घात लगाकर हमला किया था। लेकिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जंगल में छिपे अन्य आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के जवान जुटे हुए हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बहादुर जवान जंगल की पूरी तरह से छान बीन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इन जंगलों में पिछले 8 से 9 महीने से करीब तीन आतंकी सक्रिय हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आतंकियों की तलाश में जोफर में जंगल खंगाले
रामनगर की जोफर पंचायत के कुल्तियां में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद से ही आतंकियों की तलाश जारी रही। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें जंगल में तलाशी ले रही हैं। अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि नौ अप्रैल को जोफर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद आतंकी भाग गए थे। इसके बाद से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अब यह माना जा रहा है कि आतंकी जंगल में किसी प्राकृतिक गुफा में छिप गए हैं या फिर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। सुरक्षाबलों के साथ रामनगर थाना प्रभारी पूर्व सिंह पुलिस कर्मियों के साथ अभियान में जुटे हुए हैं।
Jammu news encounter between security forces and terrorists in akhnoor kishtwar search operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














