-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jaish Terrorist Arrested For Infiltrating Jammu Border Was Plotting A Big Conspiracy
जम्मू सीमा में घुसपैठ कर रहे जैश का आतंकी गिरफ्तार, रच रहा था बड़ी साजिश
- Written By: रंजन कुमार
Jammu Border: जम्मू के परगवाल सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अब्दुल खालिक के रूप में हुई, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। उससे पूछताछ चल रही है।

गिरफ्तार आतंकी। इमेज-एआई
Jaish Terrorist Arrested: सीमा की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए सर्तकता बरत रही सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर एक आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच सीमा प्रहरी सर्तकता बरत रहे हैं। ऐसे में अंधेरे में सीमा से घुसपैठ कर रहे आतंकी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्दुल खालिक के रूप में हुई है।
बड़ी वारदात अंजाम देने के लिए घुसपैठ कर रहे आतंकी को पकड़ कर सीमा सुरक्षाबल ने देश के दुश्मनों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। राजौरी जिले के दरहाल के रहने वाले खालिक के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, खालिक वर्ष 2021 में गुलाम जम्मू कश्मीर चला गया था।
आतंकी से हथियार बरामद
अब वह जम्मू कश्मीर में आतंक को शह देने के लिए लौट रहा था। शुक्रवार सुबह अंधेरे की आड़ में खालिक ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया, सतर्क जवानों ने उसे दबोच लिया। आगे की कार्रवाई के लिए खालिक को जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपा है। खलिक से एमपी 5 एक राइफल, एक मैगजीन 10 गोलियो
के साथ एक खाली ड्रम मैगज़ीन भी बरामद हुहै। पुलिस पकड़े गए आतंकी से पूछताछ कर रही।
सम्बंधित ख़बरें
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
जैश आतंकियों के बड़े ग्रुप की घुसपैठ की साजिश
रक्षा सूत्रों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल को दो दिन पहले सीमा पार जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी,जिसके बाद सीमा प्रहरियों ने सतर्कता के स्तर को बढ़ाया था। इनपुट थी कि जैश आतंकियों के बड़े ग्रुप की घुसपैठ कराने की योजना बना रहा था।
60 लॉन्चपड सक्रिय होने की सूचना
इसके बाद से सीमा की सुरक्षा के प्रबंधों को और पुख्ता बना दिया गया था। सीमा सुरक्षा बल को सीमा पार पाकिस्तानी इलाके में आतंकवादी लॉन्च पैड सक्रिय होने संबंधी पुख्ता सूचनाएं मिली हैं। इस बीच खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के पार 70 से अधिक आतंकी लॉन्च पैड पर सक्रिय किए हैं। सियालकोट और ज़फरवाल क्षेत्रों में 12 और जम्मू संभाग में एलओसी के पार 60 लॉन्च पैड सक्रिय होने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहे लश्कर और जैश, सुरक्षा एजेंसियों ने इन इलाकों में घोषित किया अलर्ट
आमलोगों से भी लिया जा रहा सहयोग
इस समय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस बेहतर समन्वय के साथ आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसे लेकर सेना, सुरक्षा बलों के अधिकारियों और खुफियों एजेंसियों के अफसरों की कई बैठकें भी हो चुकी हैं। इस समय सीमा पर तलाशी अभियानों में तेजी लाने के साथ सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाने को आमलोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
Jaish terrorist arrested for infiltrating jammu border was plotting a big conspiracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














