-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Parishad President Madhura Madankar Stops Substandard Road Construction 2026
Corruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
- Written By: केतकी मोडक
Corruption Case: भंडारा शहर में सीमेंट रोड और नाली निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगराध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद काम तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

प्रभाग 17 के पार्षद भगवान बावनकर
Bhandara Road Construction Controversy: नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने शहर में प्रभाग 17 में जिला सामान्य अस्पताल से महात्मा फुले सब्जी मंडी तक जारी सीमेंट रोड निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से सड़क की लेवलिंग, खुदाई, तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा मापदंडों को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ वरिष्ठ स्तर पर शिकायत दर्ज करवाने की निर्देश दिये हैं।
भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा विवाद
प्रभाग क्रमांक 17 स्थित सामान्य अस्पताल रोड पर चल रहे सीमेंट कांक्रीट नाली और सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने निर्माण स्थल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तकनीकी नियमों की अनदेखी, सामग्री का कम उपयोग और घटिया स्तर का काम किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
NEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
गड़चिरोली में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने डिजिटल मीटर लगाने की मांग, शिवसेना नेताओं ने तहसीलदार से लगाई गुहार
‘एक साल से सुलग रही थी आग’, शिवसेना (यूबीटी) में टूट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान
बारिश में जलभराव की स्थिति
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सामान्य अस्पताल रोड पर सड़क और नाली निर्माण कार्य कई दिनों से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर सड़क का स्तर घरों से दो से तीन फुट ऊंचा बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। नागरिकों ने आशंका जताई कि बिना उचित लेवलिंग और खुदाई के किए जा रहे निर्माण के कारण बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
नियमों का किया जा रहा उल्लंघन
- शहर के तेजी से विस्तार और नई बस्तियों के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में सड़क और नालियों की आवश्यकता बढ़ गई है।
- इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि अवकाश के दिन रविवार को भी बिना उचित नियमों का पालन किए निर्माण कार्य कैसे शुरू किया गया।
- जानकारी के अनुसार सुवर्ण जयंती नगरोत्थान योजना के अंतर्गत बजाज शोरूम से सामान्य अस्पताल मार्ग होते हुए बीटीबी मार्केट क्षेत्र में बावनकर के घर तक लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क और नाली निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह कार्यई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित ठेकेदार संस्था को दिया गया है।
एक ही संस्था को ठेके
भंडारा शहर में चर्चा है कि नगर परिषद की दलित बस्ती सुधार योजना, वैशिष्ट्यपूर्ण योजना, नागरी सुविधा योजना और नगरोत्थान जैसी कई विकास योजनाओं के ठेके बार-बार एक ही संस्था को दिए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों के तकनीकी मार्गदर्शन और निगरानी की जिम्मेदारी मंगेश लाहे के पास होने की बात कही जा रही है। आरोप यह भी है कि अनुबंध आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर होने के बावजूद वास्तविक काम कमीशन आधारित व्यवस्था के तहत दूसरे ठेकेदारों से कराया जा रहा है।
ये भी पढ़े:- Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
नप अधिकारी और आर्या कंस्ट्रक्शन के बीच सांठगांठ
प्रभाग 17 के पार्षद भगवान बावनकर ने आरोप लगाया कि अभियंता और ठेकेदार की मिलीभगत से कम सामग्री का उपयोग कर नाली निर्माण बेहद घटिया स्तर का किया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की गुणवत्ता नियंत्रण दल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। इस संदर्भ में नगर परिषद निर्माण विभाग में भेंट दी गई लेकिन अधिकारी नदारद थे वहीं आर्या कंस्ट्रक्शन के ठेकेदारों से संपर्क नहीं हो पाया।
Bhandara nagar parishad president madhura madankar stops substandard road construction 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
Jun 18, 2026 | 07:31 PMखुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
Jun 18, 2026 | 07:29 PMNEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
Jun 18, 2026 | 07:27 PMरश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
Jun 18, 2026 | 07:27 PMगड़चिरोली में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने डिजिटल मीटर लगाने की मांग, शिवसेना नेताओं ने तहसीलदार से लगाई गुहार
Jun 18, 2026 | 07:24 PMछतरपुर में बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई पत्नी, इंस्टाग्राम की दोस्ती ने तोड़ा परिवार; SP ऑफिस पहुंचा मजदूर पति
Jun 18, 2026 | 07:24 PMअभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा… बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM











