

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update: एक दशक से चलता आ रहा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का जादू अब दर्शकों के सिर से उतने को है। जैसे-जैसे साल दर साल किरदार बदले, कहानियां बदली और वक्त बदला वैसे-वैसे दर्शकों की पसंद भी बदली। सीरियल की टीआरपी की बात करें तो अब इसका चार्म खत्म होता दिख रहा है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आप सभी ने देखा होगा कि अभिरा और अरमान खुद की फर्म खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
इसी दौरान मायरा एक लड़के को मैसेज करके बात करती है। अभिरा और अरमान अपने ही घर में दफ्तर खोलने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में कावेरी भी अभिरा और अरमान का साथ देती है। इस दौरान सीरियल की कहानी में एक बड़ा चेंज आने वाला है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ ऐसा होगा कि मायरा किसी साजिश का शिकार होगी। और जिससे उसे खून के आंसू बहाने पड़ सकते है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देख पाएंगे कि जल्द ही मायरा को समझ आएगा कि वह जिससे बात कर रही है, वह कई सालों से उसे स्टॉक कर रहा है। यह बात मायरा मुक्ति को बताने वाली है। उसके बाद मायरा और मुक्ति की हरकतों को देखकर अभिरा बुरी तरह घबरा जाएगी। वहीं अभिरा और अरमान को पता चलेगा कि मायरा किसी मुसीबत में है। और उसका किडनैप होने वाला है।
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि स्कूल में मायरा एक बुरे ट्रैप में फंसने वाली है। मुक्ति मायरा का हाल देखकर घबराएगी। मुक्ति मायरा को बचाने में अपनी जान झोंक देगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान की भी तबीयत खराब होगी और अभिरा उसकी सेवा में जुटती हुई दिखाई देगी। इसी कड़ी में अरमान और अभिरा दोनों एक दूसरे के पास आएंगे। लेकिन दूसरी तरफ कृष कावेरी के फर्म को अपना बनाने की पूरी कोशिश करने वाली है। वहीं कृष के पापा उसे फर्म का नाम बदलने से मना करेगा।
जब अभिरा अरमान की तबीयत खराब होने पर उसकी खातिरदारी करेगी। उसी बीच में अरमान अभिरा को काम नहीं करने देगा। इस सीरियल में आप आगे देख पाएंगे कि कैसे अरमान और अभिरा के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं। और वो दोनों एक दूसरे के और नजदीक आ जाते हैं। जहां एक तरफ वो दोनों नजदीक आ रहे होंगे तो दूसरी तरफ उन्हें ये नहीं पता चलेगा कि उनकी बेटियां किसी बड़ी साजिश का शिकार होने वाली है।