-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- With Caa In Place The Process Of Unlocking Biometrics Can Begin Himanta
CAA के होने के साथ बायोमेट्रिक को ‘अनलॉक’ करने की प्रक्रिया की जा सकती है शुरू: हिमंत
- Written By: साक्षी सिंह

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ANI Photo
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Vishwa Sharma) ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के लागू होने के बाद एक स्पष्टता आई है और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को अद्यतन करने के दौरान जिन लोगों के बायोमेट्रिक ‘लॉक’ हो गए थे उनकी ‘अनलॉक’ खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि मैं ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) और अन्य हितधारकों के साथ इस प्रक्रिया पर चर्चा करूंगा और उम्मीद है कि चुनाव के तुरंत बाद कोई समाधान निकल आएगा। राज्य में करीब 27 लाख लोगों के बायोमेट्रिक ‘लॉक’ हो गए थे और उन्हें आधार कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि कानून बनने बाद पिछले दो वर्षों के दौरान हम सीएए को लेकर संदेहों को दूर करने के लिए जमीन पर काम कर रहे थे। अब यह साफ हो गया है कि 2014 के बाद आए किसी भी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता नहीं दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
असम में बाढ़ का तांडव, 68 लोगों की मौत और 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; NDRF का रेस्क्यू जारी
असम में कम होने लगा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट पर; जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा अपडेट
NEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
खतरे के निशान से ऊपर बह रही ब्रह्मपुत्र, 856 गांव जलमग्न; राहत शिविरों में लाखों लोग
शर्मा ने कहा कि वह 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि सीएए के माध्यम से एक भी व्यक्ति असम में नहीं आएगा और सिर्फ उन लोगों को नागरिकता मिलेगी जिन्होंने एनआरसी के लिए आवेदन किया था।
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि बायोमेट्रिक को ‘लॉक’ करने से राशन कार्ड और रोजगार प्राप्त करने में समस्याएं पैदा हुईं हैं और हम इस मामले का समाधान करेंगे।उन्होंने लोगों से सीएए को लेकर जज़्बाती नहीं होने और इस पर तर्कों को देखने की अपील की।
शर्मा ने कहा कि हमने एनआरसी प्रक्रिया के जरिए पहले ही डेटा हासिल कर लिया है और जो लोग सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें सीएए नहीं तो विदेशी अधिकरण के जरिए नागरिकता मिल जाती। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लगभग छह लाख लोगों को नागरिकता मिलेगी, न कि 20 लाख लोगों को, जैसा कि कुछ वर्गों द्वारा फैलाया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि इन छह लाख में बराक और ब्रह्मपुत्र घाटियों से तीन-तीन लाख लोग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में असम की राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) 31 अगस्त 2019 को प्रकाशित हुई थी जिसमें 3.4 करोड़ आवेदकों में से 19 लाख शामिल नहीं थे।
यह एनआरसी 1985 में हुए असम समझौते के तहत तैयार की गई थी जिसमें प्रावधान था कि 24 मार्च 1971 के बाद बांग्लादेश से राज्य में आये सभी व्यक्तियों को पता लगाकर उन्हें वापस भेजा जाए। केंद्र सरकार ने हाल में सीएए को अधिसूचित कर दिया है जिसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। (एजेंसी)
With caa in place the process of unlocking biometrics can begin himanta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMमूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील
Jul 29, 2026 | 07:34 AMNavabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Jul 29, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
Jul 29, 2026 | 07:26 AMइंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
Jul 29, 2026 | 07:23 AMNEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
Jul 29, 2026 | 07:23 AMCJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
Jul 29, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














