- Hindi News »
- India »
- Will Ask Question To Nehru And Jinnah Said Neha Singh Rathore After Pahalgam Attack
‘सवाल क्या नेहरू और जिन्ना से पूछेंगे’, पहलगाम हमले के बाद निशाने पर मोदी सरकार, नेहा सिंह राठौर ने पूछे तीखे सवाल
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया और सरकार से सवाल किया कि राष्ट्रवाद के नाम पर सत्ता में आई सरकार से आतंकी हमलों को लेकर सवाल क्यों नहीं पूछे जाने चाहिए।
- Written By: अभिषेक सिंह

नेहा सिंह राठौर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने मोदी सरकार को घेरा है। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई है, जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है, इसी बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया और सरकार से सवाल किया कि राष्ट्रवाद के नाम पर सत्ता में आई सरकार से आतंकी हमलों को लेकर सवाल क्यों नहीं पूछे जाने चाहिए। क्या 56 इंच के सीने और लाल आंखों वाले प्रधानमंत्री सवालों से परे हैं?
नेहा सिंह राठौर ने कहा कि 56 इंच के सीने पर देश के सभी मुद्दों को समेटने वाले मोदी जी की सरकार में अगर आतंकी हमले होते हैं और नागरिक मारे जाते हैं तो क्या मोहम्मद अली जिन्ना और नेहरू जी से सवाल पूछे जाएंगे। नागरिकों की मौत पर आतंकी हमलों पर सवाल क्यों नहीं पूछे जाने चाहिए। वहीं, केंद्र सरकार और सुरक्षा बल इस हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
राष्ट्रवाद के नाम पर बनी सरकारों से आतंकी हमलों पर सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिये? क्या छप्पन इंच की छाती और लाल आँखों वाले प्रधानमंत्री सवालों से परे हैं?#PahalgamTerroristAttack #Pahalgam #pahalgamattack #पहलगाम_आतंकी_हमला pic.twitter.com/LYI9dgVxK5 — Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 23, 2025
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इस हमले का सख्ती से जवाब दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस हमले का जल्द ही कड़ा जवाब दिया जाएगा और भारत ऐसी आतंकी हरकतों से डरने वाला नहीं है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पहलगाम अटैक से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहलगाम में हुए इस बर्बर आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन टीआरएफ ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ ने ली है। टीआरफ को कश्मीर में टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता है। इसका मकसद घाटी में गैर कश्मीरी और हिंदुओं को निशाना बनाकर कश्मीर के लोंगो के प्रति देश के अन्य लोगों के मन में नफरत भरना है।
Will ask question to nehru and jinnah said neha singh rathore after pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














