-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Who Is Rakesh Kishore Threw Shoes In Supreme Court At Cji Br Gavai
सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता उछाला, हमले के बाद दिया ये बयान; जानें कौन है आरोपी राकेश किशोर-VIDEO
- Written By: मनोज आर्या
CJI BR Gavai: आरोपी राकेश किशोर ने बताया कि मैं सीजेआई की टिप्पणी से बहुत आहत था। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सीजेई कोर्ट में किसी ने एक पीआईएल दाखिल की थी, तो गवई साहब ने उसका मजाक उड़ाया।

सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेकने वाला राकेश किशोर कौन है? (कॉन्सेप्ट फोटो)
Who is Rakesh Kishore, Threw Shoe On CJI BR Gavai? सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अचानक से अफरातफरी मच गई। यहां एक राकेश किशोर नाम के एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि कोर्टरूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वक्त रहते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, सबसे हैरानी की बात यह है कि 72 वर्षीय किशोर को अपनी इस हरकत पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, किशोर ने कहा कि जेल चला जाऊं तो बेहतर होगा। मेरा परिवार बहुत नाराज है, वे समझ नहीं पा रहे कि मैंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
ये है पूरा मामला
यह घटना सोमवार के दिन करीब 11:35 बजे सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम 1 में सुनवाई के दौरान हुई। अचानक से किशोर ने जूता उतारकर सीजेआई की ओर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोक लिया और बाहर ले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब अदालत के अधिकारियों ने सीजेआई गवई से दिशानिर्देश मांगे, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करने और किशोर को चेतावनी देकर छोड़ने के लिए कहा। वहीं, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किशोर के पास अदालत में प्रवेश के वैध दस्तावेज थे। उनके पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया का कार्ड और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की अस्थायी सदस्यता भी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
हम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दखल देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!
कौन हैं राकेश किशोर?
सीजेआई पर जूता उछालने की आरोपी राकेश शर्मा पेशे से वकील हैं। उनका उम्र करीब 72 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश किशोर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के रजिस्टर्ड सदस्य हैं और दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहते हैं। उन्होंने 2009 में दिल्ली बार काउंसिल में नामांकन कराया था। वरिष्ठ अधिवक्ता कानूनी बिरादरी में कई बार एसोसिएशनों की अपनी दीर्घकालिक सदस्यता के लिए जाने जाते हैं। राकेश किशोर के पास सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, शाहदरा बार एसोसिएशन और दिल्ली बार काउंसिल के सदस्यता कार्ड मिले।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: घुटने टेकने पर कैसे मजबूर हुआ पाकिस्तान, भारतीय सेना ने ऐसे बिछाया था जाल
सीजेई बीआर गवई पर क्यों जूता उछाला?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान आरोपी राकेश किशोर ने बताया कि मैं सीजेआई की टिप्पणी से बहुत आहत था। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सीजेई कोर्ट में किसी ने एक पीआईएल दाखिल की थी, तो गवई साहब ने उसका मजाक उड़ाया और सीजेआई ने कहा कि मूर्ती से जाकर प्रार्थना करो कि अपना शिर खुद ठीक कर लें। लेकिन जब हम ये देखते हैं कि यहीं चीफ जस्टिस बहुत सारे धर्मों के केस में काफी विवेक से फैसला सुनाते हैं। राकेश किशोर ने उत्तराखंड के हल्द्वानी केस का उदहारण भी दिया।
Who is rakesh kishore threw shoes in supreme court at cji br gavai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














