- Hindi News »
- India »
- Who Is Pinaki Mishra Mahua Moitra Husband Net Worth
आखिर कौन हैं 65 साल के पिनाकी मिश्रा? जिन पर 50 की उम्र में मोहित हो गईं महुआ, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
जबसे महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा की शादी की तस्वीर सामने आई तबसे हर कोई जानना चाहता है कि पिनाकी मिश्रा कौन हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है? इससे पहले उनकी शादी हुई थी या थी या नहीं?
- Written By: अभिषेक सिंह

महुआ मोइत्रा व पिनाकी मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। दोनों की शादी पिछले महीने 3 मई को हुई थी, बात ये है कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी गई, समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया था।
अब जब शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है तो हर कोई जानना चाहता है कि पिनाकी मिश्रा कौन हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है? इससे पहले उनकी शादी हुई थी या थी या नहीं? तो चलिए इन सारे सवालों का जवाब हम आपको दे देते हैं…
कौन हैं पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा?
पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे, उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पिनाकी एक सफल वकील के तौर पर जाने जाते हैं, पिछले 30 सालों में उन्होंने कई बड़े केस जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
पिनाकी-महुआ ने दूसरी बार की शादी
आपकों बता दें कि यह पिनाकी मिश्रा और महुआ मोइत्रा दोनों की ही दूसरी शादी है। पिनाकी की पहली शादी 16 जनवरी 1984 को संगीता मिश्रा के साथ हुई थी। उस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी भी है। वहीं, महुआ की पहली शादी लार्स ब्रोरसन से भी हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
साल 1996 में पहली बार बने सांसद
पिनाकी पहली बार 1996 में ओडिशा के पुरी से सांसद बने थे। उनका इस जगह से भी गहरा नाता है। वे यहां से कुल चार बार चुनाव जीत चुके हैं। इतना ही नहीं पिनाकी मिश्रा वित्त समेत कई हाई प्रोफाइल कमेटियों का हिस्सा रह चुके हैं। वह, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के काफी करीबी माने जाते हैं।
महुआ मोइत्रा व पिनाकी मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से जीत दर्ज की है। उनके पास कुल 3 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लेकिन उनके पति और पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा कितने अमीर हैं?
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पिनाकी?
राजनेताओं के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट MyNetaInfo के मुताबिक पिनाकी मिश्रा के पास 2019 में कुल 117 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मौजूद थी। जबकि उन पर 2 करोड़ से अधिक की देनदारी थी। वहीं, साल 2018-19 में उन्होंने आयकर रिटर्न में कुल 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम दिखाई थी। जबकि, 2017-18 में उनकी आय 19 करोड़ रुपये से ज्यादा थी।
म्युचुअल फंड में 57 करोड़ का निवेश
2016-17 में उनकी आय 56 करोड़ रुपये, 2015-16 में 14 करोड़ रुपये और 2014-15 में 12 करोड़ रुपये थी। 2019 में पिनाकी मिश्रा ने बताया था कि उनके पास कुल 26 लाख रुपये हैं। जबकि बैंक में एफडी, टर्म डिपॉजिट के तौर पर उनके पास 1 करोड़ से ज्यादा जमा थे। बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर की बात करें तो उस समय उनके पास 50 लाख से ज्यादा के बॉन्ड, 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर थे। म्यूचुअल फंड में उनके 57 करोड़ से ज्यादा के निवेश थे। उनकी पूर्व पत्नी के पास भी 50 लाख से ज्यादा के निवेश की जानकारी मिली थी।
कंपनियों को दे रखा 8 करोड़ का लोन
एलआईसी की बात करें तो पिनाकी मिश्रा के पास उस समय 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली बीमा पॉलिसी थी। उन्होंने व्यक्तियों और कंपनियों को करीब 8 करोड़ रुपये का लोन दे रखा था। 2019 तक पिनाकी मिश्रा के पास 16 लाख रुपये से अधिक कीमत की हुंडई क्रेटा कार, 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की मर्सिडीज और 36 लाख रुपये से अधिक कीमत की मर्सिडीज GLA 200 स्पोर्ट्स कार थी।
पिनाकी के पास कितने की ज्वैलरी?
ज्वैलरी की बात करें तो महुआ मोइत्रा के पति के पास 28 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात थे। वहीं, उनकी पूर्व पत्नी के पास 1 करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात होने की जानकारी हलफनामे में दी गई थी। पिनाकी मिश्रा के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक की अन्य संपत्ति थी।
महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में गुपचुप रचाई शादी, TMC सांसद ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा संग किया विवाह
पिनाकी मिश्रा के पास ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का घर था। जबकि दिल्ली के जोरबाग में उनके नाम पर 9 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का घर होने की जानकारी दी गई थी। उनकी पूर्व पत्नी के पास 7 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की आवासीय और कृषि संपत्ति होने की भी जानकारी दी गई थी।
Who is pinaki mishra mahua moitra husband net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














