-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- India Has Unveiled The New Delhi Frontier Ai Commitments Which Will Change The Future Of Technology
गरीब से अमीर तक सबके लिए AI, भारत ने पेश किए New Delhi Frontier AI Commitments, बदलेगा टेक्नोलॉजी का भविष्य
- Written By: सिमरन सिंह
Inclusive AI India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। India AI Impact Summit 2026 के उद्घाटन समारोह में Ashwini Vaishnaw ने खास घोषणा की।

New Delhi Frontier AI Commitments (Source. PIB)
New Delhi Frontier AI Commitments: भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। India AI Impact Summit 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने ‘New Delhi Frontier AI Commitments’ की घोषणा की। यह पहल वैश्विक स्तर पर समावेशी, बहुभाषी और जिम्मेदार AI को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
AI का भविष्य इंसानों के लिए, इंसानों द्वारा
समिट में संबोधित करते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की AI रणनीति को लोकतंत्रीकरण, व्यापक विस्तार और तकनीकी संप्रभुता पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि भारत AI स्टैक की पांच परतों एप्लिकेशन, मॉडल, कंप्यूट, टैलेंट और ऊर्जा पर एक साथ काम कर रहा है, ताकि स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सार्वजनिक सेवाओं में इसका वास्तविक उपयोग हो सके।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “AI is a foundational technology. It is already transforming how we work, learn, and make decisions. Our Honourable Prime Minister believes that the true value of technology lies in ensuring that its benefits reach the masses. Our Prime Minister’s vision is to democratise technology, deploy it at scale, and make it accessible to all. That is why in India we are working on all five layers of the AI stack. Once we honestly harness the benefits of AI, we must also find collective solutions for mitigating risks. By placing human safety and dignity at the heart of AI, we can move forward with conviction. Let us shape an AI future of the humans, by the humans, and for the humans,”
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
आचार संहिता के कारण टली थी नांदेड़-मुंबई ट्रेन, 6 जुलाई से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन
नासिक जिले के इगतपुरी में मूसलाधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
क्या हैं New Delhi Frontier AI Commitments?
इन स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि AI का विकास और उपयोग समानता, सांस्कृतिक विविधता और वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हो खासतौर पर ग्लोबल साउथ के देशों के लिए। इस पहल में भारत की कंपनियां जैसे Sarvam, BharatGen, Gnani.ai और Soket के साथ-साथ वैश्विक AI कंपनियां भी शामिल हैं।
पहली प्रतिबद्धता: असली दुनिया में AI का असर समझना
“Advancing Understanding of Real-World AI Usage” के तहत कंपनियां गुमनाम और समेकित आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण करेंगी कि AI नौकरियों, कौशल, उत्पादकता और अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव डाल रहा है। इससे सरकारों को नीति निर्माण में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़े: छोटे शहरों से उठी AI की लहर, 110 से ज्यादा स्टार्टअप बदल रहे हैं देश की तकदीर, जानिए कौन कर रहा है असली कमाल
दूसरी प्रतिबद्धता: बहुभाषी और स्थानीय AI को बढ़ावा
“Strengthening Multilingual and Contextual Evaluations” का फोकस विभिन्न भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों में AI सिस्टम की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है। इसके तहत कम प्रतिनिधित्व वाली भाषाओं के लिए डेटा सेट और बेंचमार्क तैयार किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण AI अनुभव मिल सके।
सरकार, उद्योग और रिसर्च की साझी जिम्मेदारी
मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार, उद्योग और शोध समुदाय के बीच सहयोग जरूरी है, ताकि AI मानवता की सेवा में काम करे। यह पहल भारत को समावेशी और जिम्मेदार AI विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम है।
India has unveiled the new delhi frontier ai commitments which will change the future of technology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ओबीसी संघर्ष समिति का ‘भीख मांगो’ आंदोलन, मांगों की अनदेखी पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Jul 07, 2026 | 03:04 PMMeta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Jul 07, 2026 | 03:02 PMबिजली बिल बढ़ने की शिकायत? नागपुर में 8 जुलाई को महावितरण लगाएगा शिविर; मीटर पर फैली भ्रांतियां होंगी दूर
Jul 07, 2026 | 02:57 PMमध्य प्रदेश में ED का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में 24.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
Jul 07, 2026 | 02:52 PMNDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
Jul 07, 2026 | 02:50 PMमुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
Jul 07, 2026 | 02:47 PMबारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Jul 07, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














