- Hindi News »
- Delhi »
- Hawala Investigation Or Tmc Data Theft A Major Battle Erupts In The Supreme Court
ममता बनर्जी बनाम ED: हवाला की जांच या टीएमसी की डेटा चोरी? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ा महासंग्राम
IPAC Raid Case : पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में आईपैक रेड मामले की सुनवाई नहीं हुई थी। उस वक्त ममता बनर्जी के वकील सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल की तबीयत खराब थी। अब इस केस में सुनवाई हो सकी है।
- Written By: रंजन कुमार

सुप्रीम कोर्ट। इमेज-सोशल मीडिया
Supreme Court News : पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत की दहलीज पर है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर तीखी बहस हुई। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं, ईडी ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि राज्य प्रशासन ने उसे आतंकित किया है।
जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इस हाई प्रोफाइल याचिका पर सुनवाई कर रही थी। ईडी का मुख्य आरोप है कि 8 जनवरी को जब वे कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हवाला लिंक की जांच करने आईपैक के ऑफिस पहुंचे तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद राज्य के डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के साथ वहां पहुंच गईं। ईडी का दावा है कि इस हस्तक्षेप से उनके वैधानिक कर्तव्यों में बाधा डाली गई।
केंद्रीय एजेंसी की नीयत पर उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान बंगाल पुलिस के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने केंद्रीय एजेंसी की नीयत पर सवाल उठाए। इसके जवाब में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने कहा कि ईडी किसी को डरा नहीं रही, बल्कि ममता बनर्जी के लाव-लश्कर के साथ पहुंचने से एजेंसी खुद दबाव में आ गई थी। ईडी अब ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
‘महिला का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, और…’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का विवादित आदेश
Supreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार
‘खतरनाक’ है AI का शॉर्टकट? ग्लोबल इंपैक्ट समिट के बीच SC की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत ने किसे दी चेतावनी?
ममता बनर्जी ने आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जवाबी हलफनामे में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका तर्क है कि वह वहां केवल इसलिए गई थीं, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि ईडी उनकी पार्टी (TMC) का संवेदनशील राजनीतिक डेटा एक्सेस कर रही है। यह डेटा 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों की गुप्त सूची से जुड़ा था। मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने विनम्रतापूर्वक डेटा वापस मांगा और ईडी के अधिकारियों ने आपत्ति नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले की गई यह छापेमारी पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन? जिनके घर पहुंची ED तो ममता दीदी ने काटा बवाल, PK से भी है कनेक्शन
अगली सुनवाई 18 मार्च तक टली
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च (होली के बाद) के लिए टाल दी है। यह कानूनी लड़ाई अब केवल भ्रष्टाचार की जांच तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह प्राइवेसी और चुनावी डेटा की सुरक्षा के बीच एक बड़े संवैधानिक टकराव का रूप ले चुकी है।
Hawala investigation or tmc data theft a major battle erupts in the supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Super-8 से पहले श्रीलंकाई टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
Feb 18, 2026 | 05:42 PMमहामृत्युंजय मंत्र: अकाल मृत्यु को टालने वाला शिव का वो ‘कवच’ जिसके रहस्य बहुत कम लोग जानते हैं!
Feb 18, 2026 | 05:33 PMअब कंगारुओं का खेल खत्म हो गया…ग्लेन मैक्ग्रा ने T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर उठाए सवाल
Feb 18, 2026 | 05:32 PM‘अपनी आवाज अब अपनी ना रही…’अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक ट्वीट पर मचा बवाल, रणवीर शौरी ने दिया मजेदार रिएक्शन
Feb 18, 2026 | 05:30 PMअमरावती: महिला सशक्तिकरण के नाम पर ‘कर्ज का जाल’, 48% तक ब्याज वसूल रहीं माइक्रोफाइनेंस कंपनियां
Feb 18, 2026 | 05:29 PMICC Rankings में ईशान की जबरदस्त छलांग, टॉप-10 में मारी एंट्री; दो जीरो के बाद भी अभिषेक शीर्ष पर बरकरार
Feb 18, 2026 | 05:23 PMएमपी में तंत्र-मंत्र के लिए गर्लफ्रेंड को मार डाला, मुस्कुराकर बोला-छोड़ो जो हुआ, सो हो गया यार, Video देखें
Feb 18, 2026 | 05:23 PMवीडियो गैलरी

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PM
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM













