सरकारी स्कूल के छात्रों का ‘कच्ची कली’ पर धमाकेदार डांस वायरल, 69 लाख से ज्यादा व्यूज

Shararat Dance Viral Video: सरकारी स्कूल के छात्रों का ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘कच्ची कली’ गाने पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।
A government school students’ dance on ‘Kacchi Kali’ has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Government School Shararat Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के कुछ लड़के फिल्म Dhurandhar के गाने Kacchi Kali पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं।

यह वीडियो इस बात का उदाहरण बन गया है कि टैलेंट किसी बड़े मंच या महंगे सेटअप का मोहताज नहीं होता। साधारण स्कूल की गैलरी में हुआ यह परफॉर्मेंस अब इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया धमाकेदार डांस

वीडियो की शुरुआत स्कूल की गैलरी से होती है, जहां चारों ओर छात्र खड़े और बैठे दिखाई देते हैं। जैसे ही ‘कच्ची कली’ गाना बजता है, तीन लड़के पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस शुरू कर देते हैं। उनके स्टेप्स में एनर्जी साफ नजर आती है।

आसपास खड़े बच्चे तालियां बजाकर और हूटिंग करके उनका हौसला बढ़ाते हैं। बिना किसी प्रोफेशनल लाइट या स्टेज के भी उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली लगता है। कुछ शिक्षक भी मुस्कुराते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाते दिखाई देते हैं।

लोगों ने की बच्चों की जमकर तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tr.motilal नाम की आईडी से शेयर किया गया है। अब तक इसे 6.9 मिलियन यानी करीब 69 लाख बार देखा जा चुका है और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स बच्चों की तारीफ करते नहीं थक रहे।

किसी ने लिखा, “वाह छोटे, क्या डांस किया!” तो किसी ने तीसरे बच्चे की एंट्री को शानदार बताया। कई लोगों ने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। यह वीडियो साबित करता है कि हुनर और आत्मविश्वास हो तो छोटी सी जगह भी बड़ा मंच बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com