- Hindi News »
- India »
- When Mamata Banerjee Took The Wrong Name Of Sunita Williams While Demanding Bharat Ratna
जब भारत रत्न देने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने लिया सुनीता विलियम्स का ग़लत नाम, बिफरे शुभेंदु अधिकारी
Sunita Williams Row: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग की है। BJP ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने विधानसभा भवन में सुनीता विलियम्स को सुनीता चावला कहा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

ममता बनर्जी ने लिया सुनीता विलियम्स का ग़लत नाम
नई दिल्ली : एक बड़ी खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग की है। बीते बुधवार को विधानसभा में सुनीता विलियम्स को दिए बधाई संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का इतने दिनों के बाद अंततः सुरक्षित रूप से धरती पर स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि, हमारी देश की बेटी हमारे पास वापस आ गई है और हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। हम बुच विल्मोर के लिए भी बहुत खुश हैं। उनके साहस की जय हो, उनकी वापसी की जय हो, मानव गौरव की जय हो।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अंतरिक्ष में करीब नौ महीने बिताने के दौरान आई चुनौतियों का सामना करने के लिए सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। बनर्जी ने विधानसभा में सुनीता विलियम्स और उनके बचाव दल को बधाई दी तथा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने में उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।
CM ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि, ‘‘ पश्चिम बंगाल विधानसभा विलियम्स और एक अन्य अंतरिक्ष यात्री को बचाने वाली टीम को धन्यवाद देना चाहती है, जो कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। मैं उन्हें और सुनीता विलियम्स को बधाई देती हूं। मुझे लगता है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
ममता ने लिया सुनीता विलियम्स का ग़लत नाम
हालांकि वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और BJP नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने विधानसभा भवन में सुनीता विलियम्स को सुनीता चावला कहा। शुभेंदु अधिकारी ने इस बाबत कहा कि, ममता को सुनीता विलियम्स का गलत नाम सुनीता चावला रखने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि, यह बंगालियों के लिए शर्म की बात है कि राज्य प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्ति का गलत नाम कहा।
इस बीच, पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौटने पर बधाई दी। विलियम्स को बधाई देने वाली तख्तियां लेकर भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए। सत्र का पहला भाग समाप्त होने के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने पार्टी विधायकों के समूह का नेतृत्व किया।
BJP के करीब 30 विधायक प्रवेश द्वार के पास खड़े थे, जिनमें से प्रत्येक के हाथ में विलियम्स की एक तस्वीर थी, जिसके नीचे ”अभिनंदन सुनीता विलियम्स” और ”भारतेर कन्या” लिखा हुआ था। घोष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी से अनुरोध किया है कि वे विलियम्स को बधाई देने के लिए विधानसभा को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने की अनुमति दें।
When mamata banerjee took the wrong name of sunita williams while demanding bharat ratna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













