710 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की क्या है खासियत

New Terminal Inauguration, Narendra Modi, Prime Minister Narendra Modi, new terminal building of Port Blair Airport, Port Blair Airport, Veer Savarkar International Airport, Jyotiraditya Scindia, Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia, Prime Minister Narendra Modi, Andaman-Nicobar Islands Port Blair
Pic Source- ANI Port Blair Airport New Terminal
Updated on

नई दिल्ली: अंडबार निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का आज  इनॉगरेशन है। डिजिटल माध्यम से पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं। यह  710 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 710 करोड़ रुपए का एयरपोर्ट भारत को समर्पित किया जा रहा है। इससे दिल्ली-चेन्नई-विशाखापट्टनम के लिए कनेक्टिविटी होगी और आने वाले दिनों में इससे भी ज़्यादा कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही 4 वाटर ड्रोन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का आर्थिक विकास होगा।

पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की क्या है खासियत?

  • यह टर्मिनल लगभग 40,800 वर्ग मीटर में बना हुआ है। 
  • दिल्ली-चेन्नई-विशाखापट्टनम के लिए कनेक्टिविटी होगी।
  • इससे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का आर्थिक विकास होगा।
  • पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट 710 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।
  • टर्मिनल में 28 चेक-इन काउंटर, 3 यात्री बोर्डिंग ब्रिज और 4 कन्वेयर बेल्ट हैं।
  • 4 वाटर ड्रोन भी स्थापित किए जाएंगे।
  • एक साथ 10 प्लेन पार्क करने की छमता।
  • पूरे टर्मिनल में रोजाना 12 घंटे के लिए 100% नेचुरल लाइट होगी।
  • 2 बोइंग-767-400 और 2 एयरबस-321 जैसे प्लेन के लिए हैं पार्किंग। 
  • टर्मिनल भवन से हर रोज 1,200 और सालाना लगभग 40 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।
Navbharat Live
navbharatlive.com