- Hindi News »
- India »
- What Happened In Air How Black Box Will Reveal Ahmedabad Crash Story
हवा में क्या हुआ? जानें ब्लैक बॉक्स कैसे बताएगा अहमदाबाद क्रैश की पूरी कहानी
अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे का सही कारण अब ब्लैक बॉक्स से ही पता चल पाएगा आइए जानते हैं कि ये ब्लैक बॉक्स क्या होता है?
- Written By: अमन उपाध्याय

हवा में क्या हुआ? जानें ब्लैक बॉक्स कैसे बताएगा अहमदाबाद क्रैश की पूरी कहानी
अहमदाबाद: आज अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। यह विमान, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171), अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघनीनगर क्षेत्र में गिर गया। विमान में 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।
12 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। हालांकि, टेकऑफ के महज 5 मिनट बाद ही विमान मेघनीनगर के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काला धुआं फैल गया।
पायलट ने भेजा था ‘मेडे कॉल’
सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियोज में जलते हुए मलबे और मौके पर हड़कंप मचा हुआ दिखाई दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 133 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत कार्य के लिए सात फायर ब्रिगेड की टीमें और कई एंबुलेंस पहुंची थीं।
सम्बंधित ख़बरें
भगवा और सफेद रंग का धांसू कॉम्बिनेशन, रेल मंत्रालय ने दिखाई देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक, फोटो हो रही वायरल
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
खबरों के अनुसार, विमान ने क्रैश होने से पहले ‘मेडे कॉल’ (आपातकालीन संकेत) भेजा था, जिससे पता चलता है कि पायलट को विमान में किसी गंभीर तकनीकी खराबी का पता चल गया था।
ब्लैक बॉक्स से हादसे का होगा खुलासा
इस दुखद हवाई हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हर बार की तरह, इस बार भी यह सवाल उठता है कि आखिर हादसा हुआ क्यों? इस रहस्य से पर्दा उठाने में “ब्लैक बॉक्स” की अहम भूमिका होती है। ब्लैक बॉक्स एक ऐसा यंत्र है, जो विमान के उड़ान से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां रिकॉर्ड करता है। आइए जानते हैं कि ब्लैक बॉक्स कैसे विमान हादसे की सच्चाई सामने लाने में मदद करता है।
विमान हादसे के समय कॉकपिट में थे कैप्टन सुमित सभरवाल, जानें DGCA ने क्या कुछ कहा
जानिए क्या होता है ब्लैक बॉक्स
ब्लैक बॉक्स दरअसल दो डिवाइसेज का एक समूह होता है – फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR)। इनका रंग नारंगी होता है ताकि किसी दुर्घटना के बाद मलबे में इन्हें आसानी से खोजा जा सके।
- FDR विमान से जुड़ी तकनीकी जानकारियां जैसे गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड करता है।
- CVR पायलट, कॉकपिट के सदस्यों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत को इकट्ठा करता है।
विमान के ब्लैक बॉक्स से हादसे से पहले की स्थिति का पता चलता है, जिससे यह जानकारी मिलती है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी थी, पायलट की गलती थी या कोई बाहरी कारण। ब्लैक बॉक्स काफी मजबूत होता है और 1100 डिग्री सेल्सियस के तापमान, 6000 मीटर की समुद्री गहराई और भारी झटकों को सहन कर सकता है। साथ ही, यह 30 दिनों तक लगातार सिग्नल भेजता रहता है, जिससे इसे ढूंढने में मदद मिलती है।
What happened in air how black box will reveal ahmedabad crash story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
May 25, 2026 | 11:01 AMशिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
May 25, 2026 | 11:01 AMमुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
May 25, 2026 | 10:57 AMसोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














