-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Waiting List Chart Will Be Prepared 24 Hours Instead Of 4 Hours Big Decision Of Indian Railways
यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 4 घंटे की जगह 24 घंटे पहले तैयार होगा वेटिंग लिस्ट चार्ट; रेलवे का बड़ा फैसला
- Written By: मनोज आर्या
केंद्रीय रेल मंत्री 21 मई को बीकानेर का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान में रेलवे की कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया था। इसी दौरान अधिकारियों ने रेलमंत्री के सामने यह विकल्प रखी।

भारतीय रेलवे, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: भारतीय रेलेवे में सफर करने से पहले कंफर्म टिकट का मिलना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाता रहा है। कई बार तो ऐसा होता है कि आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। इस स्थिति में आपके सामने और भी कंफ्यूजन हो जाता है कि आखिरकार आपका टिकट कंफर्म होगा या नहीं। इसी समस्या को कम करने के लिए अब रेलवे ने एक नई पहल की शुरुआत की है।
भारतीय रेलवे के सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रेलवे का वेटिंग लिस्ट चार्ट अब चार घंटे के बदले 24 घंटे पहले ही तैयार कर लिया जाएगा। रेलवे की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा से रेलवे में टिकट बुकिंग को लेकर काफी पारदर्शिता आएगी।
बीकानेर डिविजन में प्रयोग शुरू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना को 6 जून से बीकानेर डिविजन में प्रयोग के तौर पर शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इस डिविजन में केवल एक ही ट्रेन में इसे शुरू किया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पिछले 4 दिनों में इस प्रयोग का काफी पॉजिटिव रिजल्ट आया है। इसके साथ ही इस ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर्स को भी काफी सहूलियत हुई है। रेलवे के जानकारों के मुताबिक, बीकानेर के बाद इस योजना को देश के अन्य हिस्सों में भी प्रयोग किया जाएगा। इसे उन रुटों पर भी लागू किया जाएगा जहां ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
Buldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
अगर दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले कुछ ट्रेनों की बात करें तो इनमें पूरे साल वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा रहती है। इसी तरह बिहार और उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र और गुजरात के लिए टिकटों की काफी मारा मारी रहती है। वहीं, दिल्ली-मुंबई रुट पर चलने वाली कई ट्रेनों में सामान्य तौर पर कंफर्म टिकटों को लेकर समस्या बनी रहती है। ऐसे में रेलवे का प्लान है कि इन रुटों पर भी इस सुविधा का जल्द से जल्द प्रयोग किया जाए।
अधिकारियों ने रेल मंत्री को दिया था विकल्प
गौरतलब है कि 21 मई को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान में रेलवे की कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया था। इसी दौरान बिकानेर डिविजन के अधिकारियों ने रेलमंत्री के सामने यह विकल्प रखा था। इसके साथ अधिकारियों ने रेल मंत्री को कहा कि यदि ऐसा करते हैं तो इससे पैसेंजर्स को बहुत सहूलियत होगी। इस परियोजना को देखते ही रेलमंत्री ने लागू करने की हामी भर दी।
चार घंटे पहले तैयार होता है वेटिंग लिस्ट
रेलवे सूत्रों के मौजूदा नियमों के अनुसार, अभी तक 2.5 से 4 घंटे पहले वेटिंग लिस्ट चार्ट तैयार होता है। चार घंटे पहले चार्ट फाइनल होने से यात्रियों को कई तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। रेलवे का कहना है कि यदि किसी यात्री को एक दिन पहले टिकट का स्टेटस पता चल जाता है तो वह यात्रा को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर सकता है।
Corona से 24 घंटे 5 मौतें, 300 नए मामले आए सामने, जानें अब तक देश में कितने Positive मरीज
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अगर किसी भी ट्रेन में चार घंटे पहले चार्ट तैयार होता है तो ऐसी परिस्थिती में समय कम मिलता है जिससे कि यदी उसी ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ानी हो या दूसरे विकल्प को चुनना हो तो समस्या होता है। ऐसे में यदि एक दिन पहले चार्ट फाइनल होने से रेलवे के पास काफी समय होगा और यात्रियों की संख्या के अनुसार कोच को प्लान किया जा सकता है।
तत्काल टिकट बुकिंग रहेगा जारी
रेलवे विभाग के सूत्रों ने बताया है कि नए सुविधा के लागू होने के बाद से मौजूदा कुछ नियमों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएग। इसमें तत्काल भी शामिल है। तत्काल टिकक को लेकर जौ मौजूदा नियम है उसी के अनुसार पैसेंजर्स अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
Waiting list chart will be prepared 24 hours instead of 4 hours big decision of indian railways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
Jul 22, 2026 | 06:09 PMमैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














