- Hindi News »
- India »
- Corona Active Cases And Deaths In India Know The Updates
Corona से 24 घंटे 5 मौतें, 300 नए मामले आए सामने, जानें अब तक देश में कितने Positive मरीज
कोरोना वायरस तेजी से देश के कई राज्यों में फैल रहा है। 24 घंटे में कोरोना से 5 मौतों के साथ 300 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कुल एक्टिव केसों की संख्या अब 6800 पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या भी 70 हो गई है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले
नई दिल्ली: देश भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही मौतों के आंकड़े भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई हैं। कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात करें तो कल से आज तक में 300 नए मरीज कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन्हें होम आईसोलेट होने की सलाह दी गई है।
कोरोना वायरल धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। कल तक जहां पॉजिटिव केसों की संख्या कुल 6500 थी वह अब 6815 पहुंच गई है। कोरोना के नया वैरियंट्स कुछ खतरनाक नजर आ रहा है। नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में अब कुल 70 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश 9 नए केस सामने आए हैं जिसके यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43 हो गई हैं।
24 घंटों में इन राज्यों में कोरोना से 5 मौतें
देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे में पांच मौतें हुई हैं। इसमें सोमवार को कर्नाटक में कोरोना से 2 लोगों की जान गई है। ऐसे में यहां अब तक कुल 11 मौतें हो चुकी हैं। वहीं केरल, दिल्ली और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2 जनवरी का इतिहास: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत, जानिए और भी घटनाएं
Wardha News: हैण्ड, फुट, माउथ सिन्ड्रोम का खतरा, संक्रमन से बचने चिकित्सकों का आह्वान
महाराष्ट्र में घातक हो रहा कोरोना; 12 नए मरीज पॉजिटिव, 76 वर्षीय महिला की मौत
कोविड-19: देशभर में कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले, 3 लोगों की मौत
महाराष्ट्र और केरल में मौतें अधिक
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना अधिक गंभीर नजर आ रही है। यहां एक्टिव केसों की संख्या के साथ मरने वालों में भी बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में भी यह आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 11 मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग कह रहा घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि कोरोना से जो भी मौतें हुई हैं उन मरीजों को कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। ऐसे में लोग घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें। भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें और मास्क का प्रयोग करें। खांसी-जुकाम या बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और चेकअप कराएं। यदि आप पॉजिटिव भी निकलें तो डरने की बात नहीं है, होम आइसोलेट हो जाएं।
Corona active cases and deaths in india know the updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के लिए 5 स्पेशल स्नैक्स, जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं
Feb 19, 2026 | 08:57 PMसफाईकर्मी को चाय देकर महिला ने जीता दिल, भावुक वीडियो वायरल
Feb 19, 2026 | 08:56 PMशिवनेरी में गरजे CM फडणवीस: किलों को अतिक्रमण मुक्त करने का लिया संकल्प,कहा- शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास…
Feb 19, 2026 | 08:56 PMघर बना थाना…‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर आउट, सास-बहू की वर्दी जंग देख पति के उड़े होश
Feb 19, 2026 | 08:54 PM30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














