-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Vinai Kumar Saxena To Be The Next Lieutenant Governor Of Delhi To Replace Anil Baijal
विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के अगले उपराज्यपाल, अनिल बैजल की लेंगे जगह
- Written By: शुभम सोनडवले

Representative image
नई दिल्ली. विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (Lieutenant Governor of Delhi) नियुक्त किया गया है। सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बता दें कि पिछले हफ्ते अनिल बैजल (Anil Baijal) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने के बाद 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, “भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।” बयान में कहा गया, “भारत के राष्ट्रपति को विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
टाटा-अडानी जैसी कंपनियां बनाएंगी मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने बदली रणनीति; जानें इसके मायने
6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
Vinai Kumar Saxena to be the Lt. Governor of Delhi with effect from the date he assumes charge of his office, reads a statement of Press Secretary to the President — ANI (@ANI) May 23, 2022
कौन हैं विनय कुमार सक्सेना?
23 मार्च 1958 को जन्मे विनय कुमार सक्सेना कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। कुछ समय पहले तक, वह मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय के तहत एक संगठन, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष थे। यह खादी और ग्रामोद्योग कार्यक्रमों को लागू करने के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जिम्मेदार है।
सक्सेना को 2016 से 2020 तक, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार’ के मूल्यांकन के लिए हर साल प्रधानमंत्री द्वारा ‘अधिकार प्राप्त समिति’ के सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया गया था।
नवंबर 2020 में सक्सेना को केंद्र द्वारा वर्ष 2021 के लिए उच्चाधिकार प्राप्त पद्म पुरस्कार चयन समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। वहीं, मार्च 2022 में, केंद्र ने उन्हें भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया।
Vinai kumar saxena to be the next lieutenant governor of delhi to replace anil baijal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














