- Hindi News »
- India »
- Uttarakhand News Difficult Climb Of Kedarnath Hemkund Sahib Reached Pilgrimage Site In Just 36 Minutes Now The Distance Of 9 Hours Is Covered In 36 Minutes Hindu Temple Modi Cabinet
UK: केदारनाथ-हेमकुंड साहिब की कठिन चढ़ाई खत्म! सिर्फ 36 मिनट में पहुंचे तीर्थस्थान, अब 9 घंटे की दूरी सिर्फ 36 मिनट में पूरी
Modi Cabinet: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं, लेकिन कठिन पहाड़ी रास्तों और खराब मौसम के कारण यह यात्रा कई बार जोखिम भरी हो जाती है। अब श्रद्धालुओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा।
- Written By: सौरभ शर्मा

केदारनाथ हेमकुंड साहिब रोप वे प्रोजेक्ट सोर्स - सोशल मीडिया
Dehradun: उत्तराखंड की पवित्र तीर्थयात्रा को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिससे श्रद्धालुओं को लंबी और कठिन यात्रा से राहत मिलेगी। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनने वाला 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे मात्र 36 मिनट में भक्तों को धाम तक पहुंचाएगा, जो अभी 8-9 घंटे में पूरा होता है। इस परियोजना पर 4081 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए 2730 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु वैली ऑफ फ्लावर्स तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे। इस फैसले से न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
तीर्थयात्रियों के लिए वरदान बनेगा रोपवे
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं, लेकिन कठिन पहाड़ी रास्तों और खराब मौसम के कारण यह यात्रा कई बार जोखिम भरी हो जाती है। सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे में एक केबिन में 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जिससे तीर्थयात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। इसी तरह, हेमकुंड साहिब के लिए बनने वाला रोपवे भी श्रद्धालुओं को बर्फीले रास्तों से राहत देगा और उन्हें आसान सफर प्रदान करेगा।
स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा
रोपवे परियोजना से चारधाम यात्रा को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय दुकानदारों, होटल व्यवसायियों और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पहले जहां यात्रियों की संख्या सीमित होती थी, वहीं अब रोपवे के जरिए तीर्थयात्रियों की आवाजाही सालभर बनी रहेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, यात्रा सीजन में संसाधनों पर अत्यधिक दबाव भी कम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिव भक्तों का इंतजार खत्म… इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार यात्रा में नया क्या?
Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में
Budget 2026: ‘पहाड़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान’, सीएम धामी ने की ‘माउंटेन ट्रेल्स’ और समावेशी बजट की सराहना
मोदी कैबिनेट ने बजट 2026-27 को दी मंजूरी, थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
पशुधन स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग रोकथाम के लिए 3880 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय भी लिया है। इसके तहत खुरपका-मुंहपका (FMD) और ब्रुसेलोसिस जैसी बीमारियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, किसानों के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां, भारत पशुधन पोर्टल और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार के इस फैसले से पशुधन सुरक्षा को बल मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें।
पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए नया अध्याय
मोदी सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे के निर्माण से यात्रा बेहद सरल हो जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। यह प्रोजेक्ट सिर्फ धार्मिक पर्यटन को ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भी नया आयाम देगा।
Uttarakhand news difficult climb of kedarnath hemkund sahib reached pilgrimage site in just 36 minutes now the distance of 9 hours is covered in 36 minutes hindu temple modi cabinet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














