SSP Rajesh S
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) एक बांध में तीन युवतियों का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुँचीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी। मृतक युवतियों में एक के परिजन ने बताया कि हमारी बेटी के पास इन दोनों लडकियों का फोन आया था। जिसके बाद हमारी बेटी बिना कुछ बताए चली गई। यह इसी शुक्रवार को निकली थीं और 8 अक्टूबर को यह घटना हो गई। इनका फोन भी नहीं मिल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
तीन युवतियों का शव बहते हुए आया था। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी थी। आज सुबह इनकी शिनाख्त हुई है। इनमें से 2 सगी बहन है और तीसरी सहेली है। यह 7 की शाम को बागेश्वर धाम के लिए निकली थीं। वहां क्या घटना घटी इसकी जांच करेंगे। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है: SSP राजेश एस. pic.twitter.com/wwgBG4WYjU — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
मामले की गम्भीरता को देखते हुए SSP राजेश एस ने बताया कि तीन युवतियों का शव बहते हुए आया था। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी थी। आज सुबह इनकी शिनाख्त हुई है। इनमें से 2 सगी बहन है और तीसरी सहेली है। यह 7 की शाम को बागेश्वर धाम के लिए निकली थीं। वहां क्या घटना हुई घटी इसकी जांच करेंगे। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही प्राथमिक जानकारी मिल जाएगी
घटना के बाद ही परिजनों में मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस हर एंगल पर जाँच कर रही है। पानी में डूब जाने, हत्या, आत्महत्या और अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म वाले एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिक जानकारी मिल जाएगी। पुलिस उसी के आधार पर आगे की जांच करेगी। वहीं पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।