-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Uttar Pradesh Cm Arvind Kejriwal Visits Ram Lalla Shrine Promises Policy For Delhi Citizens To Visit Ayodhya
दिल्लीवासियों को अब अयोध्या के मुफ्त दर्शन कराएगी सरकार, सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
- Written By: सुभाष यादव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-ANI Twitter)
अयोध्या: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत अब दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी नि:शुल्क दर्शन कराएगी। केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि स्थल जाकर दर्शन किए।
मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चला रहे हैं। इसके तहत हम दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी, रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और वृंदावन समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों की नि:शुल्क यात्रा कराते हैं। अब हम दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी मुफ्त दर्शन कराएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में हम कल स्पेशल कैबिनेट बैठक में अयोध्या को भी जोड़ेंगे और अब दिल्ली के लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि आकर यहां के दर्शन भी कर पाएंगे: अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/2qPXUO8g3A — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2021
केजरीवाल ने कहा कि इस सिलसिले में बुधवार को दिल्ली सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें इस फैसले पर मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘अब दिल्ली के लोग भी राम जन्म भूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे। तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली वासियों को वातानुकूलित रेलगाड़ियों से ले जाकर तीर्थ स्थलों पर वातानुकूलित होटलों में ठहराया जाता है। इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।”
इस सवाल पर कि क्या उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया है लेकिन दान को हमेशा गोपनीय रखा जाना चाहिए।” केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने भगवान राम से प्रार्थना की है कि देश के सभी लोग खुशहाल जिंदगी जियें, कोविड-19 महामारी का अंत हो और आने वाले समय में देश में सही मायनों में विकास नजर आए। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे रामलला के आगे शीश नवाने का मौका मिला। मैं दुआ करता हूं कि हर किसी को यह अवसर मिले।”(एजेंसी)
Uttar pradesh cm arvind kejriwal visits ram lalla shrine promises policy for delhi citizens to visit ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी
Jul 30, 2026 | 08:23 AMExplainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?
Jul 30, 2026 | 08:15 AMCWG 2026: मोहम्मद बेसिल ने जीता करियर का पहला इंटरनेशनल मेडल, परिवार को समर्पित किया सिल्वर; बोले- ये मेरा…
Jul 30, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














