- Hindi News »
- India »
- Up Crime News Muslim Youth Thrashed For Celebrating Bjps Victory In Kushinagar Dies In Hospital
यूपी के कुशीनगर में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक की पिटाई, अस्पताल में मौत
- Written By: सुभाष यादव

Representative Photo
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 Results) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलने पर कुशीनगर जिले (Kushinagar) में मिठाई बांटने और जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक बाबर अली (25) की उसी के समुदाय के पड़ोसियों ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बाबर को उसके पड़ोसियों ने 20 मार्च को रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गांव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने और पार्टी के चुनावी अभियान में भाग लेने के लिए पीटा था। अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ में इलाज के दौरान बाबर की मौत हो गई और रविवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि हालांकि, कुशीनगर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पीएन पाठक व अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए और परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को दफनाने के लिए राजी हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पत्नी फातिमा खातून की शिकायत पर पुलिस ने 21 मार्च को ही चार लोगों अजीमुल्ला, आरिफ, सलमा और ताहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों आरिफ व ताहिद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी की तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, बाबर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पीएन पाठक के लिए प्रचार करता था और पार्टी की जीत के दिन उसने न सिर्फ पटाखे फोड़े थे, बल्कि मिठाइयां भी बांटी थीं, जिसके बाद पड़ोसी बहुत नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च को बाबर के पड़ोसियों ने उसे उसके घर में घेरकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया और जब वह खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया तो उन्होंने उसे वहां से नीचे फेंक दिया। बाबर के भाई चंदे आलम और पत्नी फातिमा ने संवाददाताओं से कहा कि वे पड़ोसियों से सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच, भाजपा विधायक पीएन पाठक ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने कहा कि 21 मार्च को बाबर अली को पीटकर घायल करने का मामला दर्ज किया गया था और 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वर्मा के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर अली के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया।
Up crime news muslim youth thrashed for celebrating bjps victory in kushinagar dies in hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













