-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Pm Awas Complaint Woman Assault Allegation Shahgarh Cmo
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Sagar News: सागर की शाहगढ़ नगर परिषद में बड़ा बवाल, पीएम आवास योजना की सूची में नाम न होने की वजह पूछने पहुंची महिला से अभद्रता और मारपीट के आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

सीएमओ विनय मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahgarh CMO Assault Controversy: मध्य प्रदेश के सागर जिले की शाहगढ़ नगर परिषद एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। इस बार आरोप सीधे नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी सीएमओ विनय मिश्रा पर लगे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं आने की वजह पूछने पहुंची एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय सीएमओ और नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सीधे थाने पहुंच गए। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2 की कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम नहीं आने की शिकायत लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंची थीं। महिलाओं का कहना है कि वे सिर्फ यह जानना चाहती थीं कि आखिर उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला। लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय अधिकारियों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
घटना के बाद महिला को आई चोट
महिलाओं का आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ी और इसी बीच नगर परिषद के अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी मौके पर बुला लिए गए। आरोप है कि इसी दौरान रूपा यादव नाम की महिला के साथ धक्का-मुक्की की गई और मारपीट हुई। घटना के बाद महिला के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारियों का पक्ष भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक महिला द्वारा सीएमओ विनय मिश्रा के साथ भी झूमाझटकी किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद सीएमओ भी सीधे शाहगढ़ थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
इससे पहले भी विवादों में आए हैं विनय मिश्रा
बताया जा रहा है कि, यह पहला मौका नहीं है जब सीएमओ विनय मिश्रा विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके कार्यकाल के दौरान विवाद सामने आ चुके हैं। हालांकि इस बार मामला महिलाओं के साथ कथित मारपीट का होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर शाहगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मामले के बाद उठ रहे कई बड़े सवाल
फिलहाल इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सरकारी कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाली महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होना चाहिए? क्या योजनाओं का लाभ मांगना अपराध है? या फिर यह विवाद दोनों पक्षों की कहासुनी का नतीजा है?
यह भी पढ़ें: वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
इन सभी सवालों का जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल शाहगढ़ नगर परिषद का यह विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Sagar pm awas complaint woman assault allegation shahgarh cmo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMPHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 10:40 PMCJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 10:36 PMASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
Aug 08, 2026 | 10:28 PMHP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














