-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Nalanda University Non Teaching Recruitment 2026 Librarian Assistant Registrar Vacancy Apply Online
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
- Written By: हितेश तिवारी
Nalanda University Vacancy : नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ने लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, लाइब्रेरी असिस्टेंट समेत 9 नॉन-टीचिंग पदों पर संविदा भर्ती निकाली है।

नालंदा विश्वविद्यालय (फोटो- गूगल इमेज)
Nalanda University Jobs : बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ने विभिन्न नॉन-टीचिंग (Non-Teaching) पदों पर संविदा (Contract) आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट और असिस्टेंट सहित कुल 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
AAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस या इंफॉर्मेशन साइंस में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए मास्टर डिग्री के साथ 8 वर्ष का अनुभव, जबकि असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान में 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
वहीं सीनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ कार्य अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। पीएचडी और अतिरिक्त विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों को कुछ पदों पर प्राथमिकता दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वार्षिक वेतन दिया जाएगा। लाइब्रेरियन पद के लिए 30,000 से 45,000 अमेरिकी डॉलर (USD) प्रतिवर्ष, डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए 18,000 से 30,000 USD, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 14,000 से 23,000 USD, जबकि सीनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए 6,000 से 14,000 USD तक का वार्षिक वेतन निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले भर्ती विज्ञापन पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करने के बाद फॉर्म की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
Nalanda university non teaching recruitment 2026 librarian assistant registrar vacancy apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Aug 04, 2026 | 10:39 PMसावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM













