- Hindi News »
- India »
- Uday Samant Told The Reason For The Murder Of Abhishek Ghosalkar
उदय सामंत ने बताई अभिषेक घोसालकर की हत्या की वजह, कहा UBT…
- Written By: वैष्णवी वंजारी

अभिषेक घोसालकर- उदय सामंत (डिजाइन फोटो)
ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी)) नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या (Abhishek Ghosalkar Murder Case) की निंदा की और इसके लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में गिरोहों के बीच चल रही रंजिश को जिम्मेदार ठहराया। एक स्थानीय ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ ने बृहस्पतिवार को घोषालकर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई
भोंदूबाबा अशोक खरात स्कैंडल पर राजनीति तेज, महिला विधायक चुप्प क्यों? सुषमा अंधारे ने उठाए गंभीर सवाल
झिरवाल विवाद में नया मोड़, मंत्री नरहरी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; राजनीति में मचा बवाल
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित
सामंत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की भी इस तरह से जान नहीं जानी चाहिए भले ही वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ही क्यों न हों। उन्होंने राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोगात्मक प्रयास करने का आग्रह किया।
उन्होंने दावा किया कि नोरोन्हा और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं के बीच गहरा संबंध है। उद्योग मंत्री ने यह भी दिखाया कि उन्होंने जो दावा किया था वह शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ की खबरें थी जिसमें ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं के साथ नोरोन्हा की तस्वीरें थी।
सामंत ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के इस दावे पर भी पलटवार किया कि नोरोन्हा ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, उन्होंने इसे शरारत बताया।
सामंत ने घोसालकर और नोरोन्हा के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ”जब शिवसेना (यूबीटी) के दो नेता अपनी योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस तस्वीर में कैसे आ सकती है।” उन्होंने हत्या की वजह बनी परिस्थितियों की जांच का भी आह्वान किया।
(एजेंसी)
Uday samant told the reason for the murder of abhishek ghosalkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
Apr 08, 2026 | 11:22 AMमुंह मत खुलवाओ वरना…नाना पटोले का UBT पर बड़ा हमला, उद्धव और शरद पर दागे तीखे सवाल, कहा- कोई ‘आंग’ पर आया तो
Apr 08, 2026 | 11:21 AMसिर्फ एक्टिंग नहीं, करनी होगी साधना…नीम करोली बाबा की फिल्म को लेकर प्रेमानंद महाराज की बड़ी चेतावनी
Apr 08, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र की समुद्री सीमा पर अब ड्रोन की पैनी नजर, अवैध फिशिंग करने वालों की खैर नहीं, मंत्री राणे का आदेश
Apr 08, 2026 | 11:13 AMनासिक: लासलगांव से हापुस आम ने भरी ‘ग्लोबल’ उड़ान, किसानों के लिए राहत
Apr 08, 2026 | 11:13 AMतीसरी शादी के लिए मां बनी ‘जल्लाद’; 11 महीने के मासूम को पत्थर पर पटका, फिर बैग में भरकर कुएं में फेंका
Apr 08, 2026 | 11:13 AMकिंडगीपार आंदोलन में भड़की हिंसा, गोंदिया पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई अधिकारी और ग्रामीण घायल, 90 केस हुए दर्ज
Apr 08, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














