- Hindi News »
- India »
- Tripura Amit Shah Is Arriving Tomorrow Will Chair The Nec Meeting In Agartala On Saturday
त्रिपुरा : NEC की शनिवार को बैठक, जानें कब अगरतला पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी शनिवार यानी 21 दिसंबर को को यहां पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
- Written By: राहुल गोस्वामी

अमित शाह (सोर्स: साेशल मीडिया)
अगरतला : एक बड़ी खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी शनिवार यानी 21 दिसंबर को को यहां पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आठों पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
इस बाबत पश्चिमी त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट विशाल कुमार ने आज बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को NEC के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करने के लिए आगामी शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे।” उन्होंने बताया कि NEC की पूर्ण बैठक के अलावा शाह वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, डिजिटल समावेशन आदि की समीक्षा के लिए बैंकरों के साथ भी एक बैठक करेंगे।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
नक्सलवाद के खात्मे का अकेले क्रेडिट लेना दुर्भाग्यपूर्ण, अमित शाह के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार
जानकारी दें कि, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निदेशक बिम्बिसार भट्टाचार्य ने बीते बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि, शाह आगामी रविवार को ब्रुहापारा में ब्रू (रियांग) शिविरों का भी दौरा करेंगे और धलाई जिले के मसूराईपारा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जुलाई 2018 में ब्रू बस्ती समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह पहली बार है जब केंद्रीय गृह मंत्री जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए इन शिविरों का दौरा करेंगे। इस समझौते के तहत ब्रू जनजाति से जुड़े 5,407 परिवारों के 32,876 लोगों को पूर्वोत्तर राज्य के 19 स्थानों पर बसाया गया है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं केंद्र ने उनके पुनर्वास के लिए 661 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया था। शाह राज्य से रवाना होने से पहले रविवार को रवींद्र सतबर्षिकी भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर राजधानी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे और एनईसी के पूर्ण सत्र के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अगरतला और उसके आसपास के इलाकों में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के करीब 2,000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के करीब 100 जवानों को तैनात किया गया है साथ ही बीएसएफ से भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध किया गया है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Tripura amit shah is arriving tomorrow will chair the nec meeting in agartala on saturday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMMalegaon: मालेगांव नगर निगम में पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 01:10 PMSomy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














