- Hindi News »
- India »
- Ruckus In Karnataka Assembly Over Amit Shahs Statement On Baba Saheb Ambedkar
आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर हंगामा जारी, कर्नाटक विधानसभा में मचा ग़दर
संविधान निर्माता बी. आर. आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर आज यानी गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में हंगामा हुआ।
- Written By: राहुल गोस्वामी

अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
बेलगावी: संविधान निर्माता बी. आर. आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर आज यानी गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक जब बेल्लारी और राज्य में अन्य जगहों पर मातृ मृत्यु पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे, तभी कांग्रेस विधायक एच.सी. बालकृष्ण ने हस्तक्षेप किया और कहा कि वह एक प्रस्ताव लाना चाहते हैं।
इस पर कांग्रेस के कई विधायक आंबेडकर की तस्वीरें लेकर खड़े हो गए और नारे लगाने लगे। सदन में ‘जय भीम’, ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘अमित शाह को मंत्रिमंडल से हटाओ’ जैसे नारे लगाए गए जिसकी वजह से विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
नक्सलवाद के खात्मे का अकेले क्रेडिट लेना दुर्भाग्यपूर्ण, अमित शाह के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार
जानकारी दें कि, राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा था, ‘‘आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर कहना एक फैशन बन गया है। अगर उन्होंने इतनी बार भगवान का नाम लिया होता तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिल गई होती।”
गृह मंत्री शाह के इस बयान के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी आलोचना की है। शाह ने कहा कि BJP को इस बात की खुशी हुई कि कांग्रेस आंबेडकर का नाम ले रही है लेकिन पार्टी को उनके प्रति अपनी वास्तविक भावनाओं के बारे में भी बोलना चाहिए।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि, आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी भी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. अंबेडकर की फोटो लेकर भी जा पहुंचे थे।
इस हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से अपने -अपने प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच भी जारी रही। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ruckus in karnataka assembly over amit shahs statement on baba saheb ambedkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMपालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 02:39 PMगाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
Apr 03, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














