-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Today Weather 5 August Imd Heavy Rain Alert Up Bihar Delhi
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
- Written By: अमन उपाध्याय
Today Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, यूपी- बिहार और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं।

आज का मौसम. AI Photo
Weather Update 5 August: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 5 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों के भीतर इन राज्यों में न केवल बादल बरसेंगे, बल्कि 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की भी संभावना है।
गुजरात और असम जैसे राज्य पहले से ही भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, ऐसे में नई चेतावनी ने प्रशासन और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। IMD ने साफ किया है कि भारी वर्षा के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल राहत की खबर है। 5 से 8 अगस्त के बीच दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। 5 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दिल्ली के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली फुहारें मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय दिख रहा है। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और प्रयागराज समेत कई जिलों में 5 से 7 अगस्त के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को बेहद भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में रेड अलर्ट जैसी स्थिति
वहीं बिहार में भी 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बिजली चमकने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?
देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में 5 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का जोखिम भी जताया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जैसे पर्यटन स्थलों पर भी 10 अगस्त तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, जिससे यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान और पंजाब में भी बदला मौसम का मिजाज
राजस्थान में बारिश का दौर अलग-अलग चरणों में दिखेगा। 6 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त के दौरान मानसून जोर पकड़ेगा। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जिलों में भी आज यानी 5 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
दक्षिण भारत के केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के आठ प्रमुख जिलो पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, वायनाड और कन्नूर समेत अन्य प्रभावित जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दो जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है।
Today weather 5 august imd heavy rain alert up bihar delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:34 AMपेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Aug 05, 2026 | 07:31 AMशिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
Aug 05, 2026 | 07:31 AMJana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Aug 05, 2026 | 07:29 AMकर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
Aug 05, 2026 | 07:21 AMसैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
Aug 05, 2026 | 07:20 AMHappy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Aug 05, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














