-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jana Nayagan Collection Box Office Day 12 Thalapathy Vijay Second Week
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
- Written By: यति सिंह
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए 180 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया

थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 12: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार थलापति विजय का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी थिएटर्स में इस फिल्म को लेकर वही गजब का क्रेज नजर आ रहा है। आमतौर पर वर्किंग डेज के दौरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी सुस्ती देखी जाती है, लेकिन इस फिल्म के मामले में स्थिति अलग दिख रही है। विजय के जबरदस्त स्टारडम और कहानी की पकड़ ने दर्शकों को सिनेमाघरों से बांधकर रखा हुआ है। केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी राज्यों में भी फिल्म का जलवा पूरी तरह से कायम है।
खबरों के अनुसार रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म का शानदार सफर जारी रहा। हफ्ते के वर्किंग डे में स्वाभाविक रूप से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान देश भर में करीब 3,967 शो दिखाए गए, जिनमें कुल ऑक्यूपेंसी 15.1 प्रतिशत के आसपास रही। यह आंकड़े साबित करते हैं कि दर्शकों के बीच विजय की इस फिल्म को देखने की होड़ अब भी बनी हुई है।
180 करोड़ के आंकड़े को पार कर रचा इतिहास
नई कमाई के जुड़ने के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश भर में ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 211.75 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। बॉक्स ऑफिस जानकार मान रहे हैं कि शुरुआती आंकड़ों में अंतिम बदलाव के बाद यह संख्या थोड़ी और बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
फिल्म का यह आंकड़ा साबित करता है कि घरेलू बाजार में इसने अपनी लागत से कहीं ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल होने की दिशा में बढ़ रही है।
पहले हफ्ते में दिखा था थलपति का असली जलवा
इस शानदार सफर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही थी। अपने रिलीज के पहले ही दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने करीब 42.70 करोड़ रुपये का बड़ा नेट कलेक्शन दर्ज किया था। इसके बाद शुक्रवार को 21.15 करोड़, शनिवार को 28.90 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ रुपये की बंपर कमाई हुई।
पहले हफ्ते के आखिर तक फिल्म ने कुल 153.55 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए थे। दूसरे हफ्ते में एंटर करते ही 9वें दिन 3.55 करोड़, 10वें दिन 7.80 करोड़, 11वें दिन 10.70 करोड़ और 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन हुआ।
ये भी पढ़ें: Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
सितारों की टोली ने फिल्म में फूंकी नई जान
फिल्म ‘जन नायकन’ की इस बड़ी सफलता के पीछे केवल थलापति विजय का नाम ही नहीं, बल्कि एक मजबूत स्टारकास्ट का भी बड़ा हाथ है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममता बैजू जैसे दिग्गजों ने अपनी अहम भूमिकाओं से कहानी में जान डाल दी है।
फिल्म ‘जन नायकन’ में बॉबी देओल का खलनायक अवतार और विजय का एक्शन अवतार दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने का मुख्य आकर्षण साबित हो रहा है।
Jana nayagan collection box office day 12 thalapathy vijay second week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














