-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tmc Leaders Abhishek Banerjee Gives Ultimatum To Central Govt
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, अभिषेक बनर्जी ने कहा- ‘केंद्र को 31 अक्टूबर तक है अल्टीमेटम’
- Written By: किर्तेश ढोबले

कोलकाता: मनरेगा समेत राज्य के कई मुद्दों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल (TMC Delegation) ने सोमवार (9 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस (CV Anand Bose) से मुलाकात की। वहीं मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने टीएमसी को मनरेगा बकाए का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने केंद्र सरकार (Center Government) के खिलाफ विरोध वापस लेने की घोषणा की।
वापस ले रहे विरोध
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 24 घंटे में हमारे सवालों का जवाब देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की सलाह के अनुसार हम पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सोशल सिक्योरिटी स्कीम के लिए फंड आवंटन पर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी विरोध को वापस ले रहे हैं।”
West Bengal Governor CV Ananda Bose has promised to answer our questions in 24 hours. As per the advice of West Bengal CM Mamata Banerjee and other senior leaders, we are withdrawing the protest against the Central Government over the allocation of funds for MGNREGA & other… pic.twitter.com/dMIqKu9Iza — ANI (@ANI) October 9, 2023
केंद्र सरकार को 31 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
उन्होंने कहा, “मैं केंद्र सरकार को 31 अक्टूबर का अल्टीमेटम दे रहा हूं। अगर इस दौरान समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं 1 नवंबर से दोबारा धरना शुरू करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें
CM फडणवीस के जन्मदिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य, 22 जुलाई से शुरू होगा हरित महोत्सव
मध्यप्रदेश विधानसभा: अनुपूरक बजट पेश, यूसीसी विधेयक पर सदन में शुरू हुई चर्चा, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
मुलाकात के बाद राज्यपाल ने क्या कहा
टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद राज्यपाल बोस ने कहा, “टीएमसी के तीन प्रतिनिधि उनसे मिलने आए। उन्होंने मुझसे मिलने की गुजारिश की थी। मैंने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुझे अपनी शिकायतें दीं। वे चाहते थे कि मैं इन शिकायतों को केंद्र सरकार तक ले जाऊं। मैंने उनसे वादा किया कि मैं निश्चित रूप से इसे संबंधित अधिकारियों के पास ले जाऊंगा। राज्यपाल के रूप में यह मेरा कर्तव्य है।”
जन आंदोलन के आगे राज्यपाल को झुकना पड़ा
राज्यपाल सीवी आनंद बोस के फैसले के बाद टीएमसी ने आधिकारिक बयान में कहा, “कोलकाता की सड़क पर हमारे जन आंदोलन के चौथे दिन राज्यपाल को आखिर झुकना पड़ा। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रयान ने केंद्र से मनरेगा निधि के लंबित बकाया जारी करने के संबंध में हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की मांग करते हुए राज्यपाल को कई पत्र सौंपे।”
तृणमूल कांग्रेस ने आगे कहा, “बंगाल से लेकर दिल्ली तक कड़ी मशक्कत के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस आखिरकार 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सहमत हो गए। कोई भी ताकत बंगाल के अधिकारों के लिए लड़ने के हमारे जज्बे को खत्म नहीं कर सकती।”
Tmc leaders abhishek banerjee gives ultimatum to central govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














