- Hindi News »
- India »
- This Notorious Fugitive Munnawar Khan Was Brought To India From Kuwait Accused In Fraud Case
विदेश से भारत लाया गया ये कुख्यात भगोड़ा, धोखाधड़ी मामले में कुवैत से पकड़ाया आरोपी
Central Bureau of Investigation ने इंटरपोल के माध्यम से एक भगोड़े को कुवैत से धर दबोचा है। ये भगोड़ा कई मामले में धोखाधड़ी करके विदेश भाग गया था। जानिए कौन है ये आरोपी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

विदेश से भारत लाया गया ये कुख्यात भगोड़ा, फोटो- सोशल मीडिया
सीबीआई ने हाल ही में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत में धोखाधड़ी करके विदेश भाग गए एक भगोड़े को धर दबोचा गया है। इस भगोड़े का नाम है मुनव्वर खान। सीबीआई ने मुनव्वर खान को भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है। मुनव्वर जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई का वांछित अपराधी है।
सीबीआई ने इंटरपोल और कुवैत की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर मुनव्वर खान की लोकेशन का पता लगाया था। एसटीबी चेन्नई ब्रांच के अनुरोध पर सीबीआई ने 7 फरवरी को इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी कराया। इस पर कार्रवाई करते हुए मुनव्वर खान को कुवैत के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को भारत प्रत्यर्पित करने का निर्णय लिया गया।
हैदराबाद एयरपोर्ट ले आई कुवैत पुलिस की टीम
सीबीआई ने बताया कि एजेंसी की अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) ने विदेश मंत्रालय और एनसीबी-कुवैत के सहयोग से 11 सितंबर को वांछित मुनव्वर खान को सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित किया। सीबीआईका मानें तो मुनव्वर खान को कुवैत पुलिस की एक टीम कुवैत से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेकर आई। इसके बाद एयरपोर्ट पर सीबीआई और एसटीबी-चेन्नई की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
NEET Paper Leak: पुणे से गिरफ्तार हुई फिजिक्स के क्वेश्चन लीक करने वाली मास्टरमाइंड, CBI ने खोली पोल
Trump Iran Tension: ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अटका, अरब देशों के इनकार के बाद ईरान पर रुख हुआ नरम
सीबीआई ने खोले कई राज
सीबीआई के अनुसार, मुनव्वर खान पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और जालसाजी के कई संगीन आरोप लगे हैं। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की थी। बैंक से धोखाधड़ी करने के कुछ ही समय बाद आरोपी मुनव्वर खान कुवैत भाग गया। इस कारण उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। सीबीआई और एसटीबी-चेन्नई ने इस मामले में मुनव्वर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आगे कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने इंटरपोल से रेड नोटिस जारी कराया था।
यह भी पढ़ें: वाड्रा की लंका लगाने वाले खेमका की रिपोर्ट से हरियाणा में हड़कंप, करोड़ों के घोटाले का खुलासा
क्यों जारी किया जाता है रेड नोटिस?
आपको बता दें कि इंटरपोल की ओर से जारी रेड नोटिस विश्व भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित अपराधियों का पता लगाने के लिए जारी किया जाता है। भारत में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में सीबीआई कार्यरत है। सीबीआई, भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ ‘भारतपोल’ के माध्यम से कॉर्डिनेट करती है। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से कॉर्डिनेशन करके 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।
आईएएनएस इनपुट के साथ
This notorious fugitive munnawar khan was brought to india from kuwait accused in fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














