- Hindi News »
- World »
- What Is Interpol Silver Notice Which Was Issued For The First Time Know How It Will Work
क्या है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस, जिसे पहली बार किया गया जारी; जानिए कैसे करेगा काम
इंटरपोल ने पहली बार सिल्वर नोटिस जारी किया है, जो सीमा पार धनशोधन के मामलों का पता लगाने में सहायक होगा। इसमें भारत भी शामिल है। इसके तहत, अब भारत उन अपराधियों का पता लगाएगा जो अवैध कमाई दूसरे देशों में छुपाए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

इंटरपोल फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्क: इंटरपोल ने पहली बार सिल्वर नोटिस जारी किया है, जो अब सीमा पार धनशोधन (money laundering) के मामलों का पता लगाने में मदद करेगा। यह नोटिस एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें भारत भी शामिल है। इंटरपोल समय-समय पर विभिन्न रंगों के नोटिस जारी करता है, जो वैश्विक सुरक्षा और अपराधों के मामले में मदद करते हैं। शुक्रवार को इंटरपोल ने इस नई पहल की जानकारी दी।
इस पहल की वजह से भारत अब उन अपराधियों का पता लगा सकेगा, जिन्होंने अपनी काली कमाई दूसरे देशों में भेज दी है। लगभग 52 देशों के साथ मिलकर काम करने वाली यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो इस प्रोजेक्ट पर नवंबर 2025 तक काम करेगी। जिससे भारत को अपराधियों की संपत्तियों का पता चल सकेगा और उन पर कार्रवाई की जा सकेगी।
INTERPOL has published its first-ever Silver Notice to help trace and recover criminal assets, combat transnational organized crime and enhance international police cooperation. ➡️🔗https://t.co/E8Ax3P4VZE pic.twitter.com/61aOE0jH68 — INTERPOL (@INTERPOL_HQ) January 10, 2025
क्या है यह सिल्वर नोटिस
इंटरपोल ने अपने नोटिस सिस्टम में सिल्वर नोटिस को शामिल कर लिया है। अब इंटरपोल के पास कुल 9 रंगों के नोटिस हो गए हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। रेड नोटिस का उपयोग भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए होता है। वहीं, सिल्वर नोटिस का उद्देश्य उन अपराधियों की अवैध संपत्तियों का पता लगाना है, जिन्होंने अपना काला धन टैक्स हैवन या दूसरे देशों में छुपाया है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
टैक्स हैवन ऐसे देशों को कहा जाता है, जहां विदेशी नागरिकों को टैक्स में छूट दी जाती है, ताकि वे अपना पैसा वहां जमा कर सकें। इंटरपोल का यह कदम दुनियाभर में आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए उठाया गया है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि इंटरपोल की सिल्वर नोटिस और डिफ्यूज़न नोटिस, अपराध से जुड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने और साझा करने का जरिया हैं। इन नोटिसों की मदद से सदस्य देश अपराधों से जुड़ी संपत्तियों, जैसे – गाड़ियां, बैंक खाते, संपत्ती और उनके बिजनेस की जानकारी का पता लगाया जा सकता है। इस पहल का मकसद अपराधों की जड़ तक पहुंचकर संपत्तियों और वित्तीय संसाधनों को ट्रैक करना है।
जानिए इंटरपोल के अन्य नोटिसों के बारे में
| नोटिस का नाम | उद्देश्य |
|---|---|
| रेड नोटिस | किसी भगोड़े अपराधी को पकड़ने के लिए। |
| येलो नोटिस | लापता व्यक्तियों या जिनकी पहचान नहीं हो पा रही हो, उन्हें खोजने के लिए। |
| ब्लू नोटिस | एक व्यक्ति के बारे में अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए। |
| ब्लैक नोटिस | बिना पहचान वाले शवों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए। |
| ग्रीन नोटिस | किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देने के लिए। |
| ऑरेंज नोटिस | किसी गंभीर और तत्काल खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए। |
| पर्पल नोटिस | अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों या उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए। |
| यूएनएससी विशेष नोटिस | यूएनएससी की प्रतिबंध समितियों द्वारा लक्षित व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए। |
इंटरपोल के महासचिव का बयान
इंटरपोल के महासचिव वाल्डेसी उर्कीजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में उनके अवैध वित्तीय नेटवर्क को खत्म करना सबसे कारगर तरीका है। उन्होंने बताया कि अभी तक आपराधिक संपत्तियों का केवल 1% ही बरामद किया जा सका है, जबकि 99% संपत्तियां अब भी गायब हैं।
एफएटीएफ चीफ की चेतावनी के बाद नया प्रोजेक्ट शुरू
एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) के प्रमुख एलिसा डी आंदा मद्राज़ो ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए आपराधिक संपत्तियों को जब्त करना मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 80% देश प्रभावी तरीके से इन संपत्तियों को जब्त नहीं कर पा रहे हैं। यह नया प्रोजेक्ट उसी चेतावनी के एक दिन बाद शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य अपराधी संपत्तियों की जब्ती को अधिक प्रभावी और सफल बनाना है।
What is interpol silver notice which was issued for the first time know how it will work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














