- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Politics Heats Up With Meeting Amit Shah Will Bjp Aiadmk Come Together Again Palaniswami Replied Said In Politics Everythings Happen
तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, क्या BJP-AIADMK फिर आएंगे साथ? पलानीस्वामी ने दिया जवाब, कहा…
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज है। एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात से इन अटकलों को और बढ़ावा मिल गया।
- Written By: सौरभ शर्मा

ई पलानीस्वामी और अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, पलानीस्वामी ने गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हालात के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। उधर, डीएमके और भाजपा के बीच ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर भी सियासी घमासान जारी है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति और गरमा गई है।
तमिलनाडु में भाजपा और एआईएडीएमके का गठबंधन कोई नया नहीं है। 1998 में जयललिता के नेतृत्व में दोनों पार्टियों ने मिलकर 39 में से 30 सीटें जीती थीं। हालांकि, 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद यह गठबंधन टूट गया। 2004 के लोकसभा चुनावों में फिर से दोनों साथ आए, लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे। अब, आगामी चुनाव को देखते हुए, क्या यह गठबंधन दोबारा बनेगा या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
क्या BJP और AIADMK फिर आएंगे साथ?
तमिलनाडु में भाजपा और डीएमके के बीच चल रहे सियासी टकराव के बीच एआईएडीएमके अपने अगले कदम को लेकर सतर्क है। पार्टी नेता ई पलानीस्वामी ने कहा कि गठबंधन पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और इस पर चर्चा चुनाव के करीब होने पर होगी। उन्होंने कहा, “यह राजनीति है, परिस्थितियां बदलती रहती हैं। हम समान विचारधारा वाले दलों से बात करेंगे और सही समय पर निर्णय लेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
सियासत की असली ‘किंगमेकर’, जब घर की दहलीज लांघकर महिलाओं ने बदल डाली सत्ता की कहानी
नवभारत निशानेबाज: नेता व आंदोलनकारी की खूबी, उमा भारती बेचतीं पोहा-जलेबी
असम में अमित शाह ने फिर भरी हुंकार, करिमगंज का नाम श्रीभूमि करने का किया वादा, खरगे को सुनाई खरी-खरी
सियासी शोर पर आज लगेगा ‘ब्रेक’, 3 राज्यों में थम जाएगा चुनाव प्रचार; तमिलनाडु में दिग्गजों का नामांकन आज
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी पर सियासत तेज
डीएमके सरकार ने केंद्र की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित तीन-भाषा फॉर्मूले का कड़ा विरोध किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का कहना है कि भाजपा तमिलनाडु पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रही है, जिससे क्षेत्रीय भाषाओं को नुकसान होगा। वहीं, एआईएडीएमके का रुख दो-भाषा नीति के पक्ष में है, जो पार्टी के संस्थापकों अन्नादुरई, एमजीआर और जयललिता के समय से चला आ रहा है। तमिलनाडु की राजनीति में यह मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है और आने वाले चुनाव में यह बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। अब देखना होगा कि भाजपा और एआईएडीएमके मिलकर डीएमके को टक्कर देते हैं या नहीं।
Tamil nadu politics heats up with meeting amit shah will bjp aiadmk come together again palaniswami replied said in politics everythings happen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














