-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Karur Actor Vijay Thalapathy Rally Stampede 39 Dead South India Fan Culture Analysis
दीवानगी या मौत को न्योता! आखिर साउथ इंडिया में अभिनेताओं की रैलियों में क्यों उमड़ता है जनसैलाब?
- Written By: सौरभ शर्मा
TVK Rally: साउथ इंडिया में Celebrity की रैलियों या पब्लिक इवेंट्स में भारी भीड़ जुटने के तमाम कारण हैं। इनकी वजह से अक्सर सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ती और हादसे तक हो जाते है। आइये इसके पीछे की वजह जानें।

देवता समान अभिनेता क्यों इस दर्जे पर कायम है साउथ एक्टर
Vijay Thalapathy TVK Party Karur Rally Stampede: दक्षिण भारत में सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक धर्म जैसा है, जहां प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों को भगवान का दर्जा देते हैं। यहां फिल्में और राजनीति एक-दूसरे में इस कदर घुले-मिले हैं कि रील लाइफ के नायक को लोग रियल लाइफ में भी अपना नायक या कहें कि भगवान मान बैठते हैं और अक्सर अभिनेता से नेता बनने वालों को जनता का जमकर समर्थन मिलता है। इसी अटूट विश्वास और भक्ति का फिर से एक हालिया भयावह परिणाम तमिलनाडु के करूर में देखने को मिला, जब अभिनेता विजय थलपति की रैली में उमड़ी बेकाबू भीड़ में भगदड़ मच गई और 39 जिंदगियां पल भर में खत्म हो गईं।
यह हादसा दक्षिण भारत के उस गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को उजागर करता है, जहां अभिनेताओं के लिए जुनून सारी हदें पार कर जाता है। यहां “फैन क्लब” किसी सामाजिक संस्था की तरह काम करते हैं, जो अपने स्टार के एक इशारे पर हजारों की भीड़ जुटा देते हैं। प्रशंसकों के लिए किसी रैली में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखना किसी “दर्शन” से कम नहीं होता। यह भावनात्मक जुड़ाव इतना गहरा है कि लोग अपने स्टार के कट-आउट पर दूध तक चढ़ाते और उनकी पूजा पाठ में भी लीन हो जाते हैं। इसी जुनून के चलते अक्सर सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम भीड़ के सैलाब के आगे बौने पड़ जाते हैं।
कब-कब दीवानगी ने ली है जान
यह पहली बार नहीं है जब किसी सितारे के लिए उमड़ी भीड़ जानलेवा साबित हुई हो। इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी। इसी तरह, 2018 में केरल में दुलकर सलमान के एक कार्यक्रम में और 2013 में तेलंगाना में जूनियर एनटीआर के एक म्यूजिक रिलीज इवेंट में भी भगदड़ के कारण मौतें हुई थीं। ये घटनाएं बार-बार याद दिलाती हैं कि कैसे सितारों के प्रति अंधा जुनून और आयोजकों की लापरवाही भयानक त्रासदियों को जन्म देती है। साउथ में अक्सर लोग अपने चहते अभिनेता की एक झलक के लिए सारी परेशियां को कंधे पर ले लेते है। अक्सर साउथ अभिनेता रजनीकांत को लेकर भी जनता में काफी दीवानगी देखने को मिलती है और उनके लिए भी लाखों की संख्या में लोग आते है और लोग उनके कटआउट को भगवान समझ कर पूजने से भी नहीं चूकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक
CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल
यह भी पढ़ें: ‘मेरा दिल टूट गया है… मैं असहनीय दर्द में हूं’, करूर भगदड़ पर एक्टर विजय का पहला बयान, छलका दर्द
कैसे जश्न मातम में बदल गया
करूर में हुए इस दर्दनाक हादसे की कई वजहें सामने आईं। प्रशासन का अनुमान था कि रैली में लगभग 10 से 30 हजार लोग आएंगे, लेकिन वहां 60 हजार से लाखों लोगों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। ऊपर से, अभिनेता विजय तय समय से करीब 6 घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे भीड़ का सब्र जवाब दे गया। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के अनुसार, इस भगदड़ में 39 लोगों की मौत हुई, जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं, जबकि 51 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि रैली के लिए केवल 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन भीड़ कई गुना ज्यादा थी और उसे संभालने के लिए कोई स्वयंसेवक या पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था।
Tamil nadu karur actor vijay thalapathy rally stampede 39 dead south india fan culture analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














